कसोल में घूमने आई दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ : आरोपी हरियाणा

by

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू स्थित मणिकर्ण घाटी के कसोल में घूमने पहुंची एक दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस को दिए बयान में युवती ने आरोप लगाया है कि वह अपने दोस्त के साथ कसोल पहुंची थी। यहां एक होटल में टेंट लेकर ठहरे थे। इस दौरान रात को जब वह सो रही थी तो एक व्यक्ति टेंट में घुसा और उससे छेड़छाड़ करने लगा। जिस कारण वह नींद से जागी, लेकिन व्यक्ति तब तक टेंट से भाग निकला। यह सारी बात उसने अपने दोस्त को बताई। उसके बाद आसपास देखा, लेकिन वहां कोई भी मौजूद नहीं था। करीब आधा घंटा के बाद आरोपी दोबारा टेंट में घुसा और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। शोर मचाने पर दोस्त व अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी ऋषभ पुत्र राजकुमार निवासी भगत सिंह चौक, हिसार हरियाणा पर धारा 452, 354ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटलैहड़ विस के अंदरौली को पर्यटक गंतव्य के रूप में किया जा रहा विकसित – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 5 अगस्त – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र को जिला का प्रमुख पर्यटक गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है जहां पर पर्यटकों की सुविधा व आकर्षण के लिए अनेक परियोजनाओं को अमलीजामा...
article-image
पंजाब , समाचार

घृणा से नहीं, प्यार से नशे में लिप्त युवा इस दलदल से आएंगे बाहर : DGP प्रवीर रंजन

गढ़शंकर के डॉ. श्रवण कुमार ख़रीटा व धीरज कुमार को मिला सम्मान चंडीगढ़ : नशे की लत में लिप्त व्यक्ति समाज से कट जाता है। उससे सब घृणा करने लगते हैं। लेकिन असल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने घंडावल में बांस की विभिन्न प्रजातियो के पौधे रोपित कर किया वेम्वू वाटिका का शुभारंभ

ऊना, 8 जनवरी – उपायुक्त राघव शर्मा ने सोमवार को ऊना जिला के घंडावल गांव में स्थापित की जा रही वेम्वू गांव परियोजना में बनने वाली वेम्वू ऑक्सीज़न पार्क में पौधा रोपण कर वेम्वू...
article-image
पंजाब , समाचार

हत्या : 82 साल के वृद्ध को बाथरूम में बांध कर : वृद्ध के चिहरे व गले पर लाल निशान पड़े थे और मूंह में कपड़ा ठूंसा हुया था

गढ़शंकर : गांव घागो रोड़ावाली में रात अज्ञात व्यक्ति ने 82 साल के वृद्ध को बाथरूम में बांध कर उसकी हत्या कर दी। घर में अलमारियों के ताले टूटे थे और ब मृतक धर्म...
Translate »
error: Content is protected !!