कसोल में घूमने आई दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ : आरोपी हरियाणा

by

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू स्थित मणिकर्ण घाटी के कसोल में घूमने पहुंची एक दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस को दिए बयान में युवती ने आरोप लगाया है कि वह अपने दोस्त के साथ कसोल पहुंची थी। यहां एक होटल में टेंट लेकर ठहरे थे। इस दौरान रात को जब वह सो रही थी तो एक व्यक्ति टेंट में घुसा और उससे छेड़छाड़ करने लगा। जिस कारण वह नींद से जागी, लेकिन व्यक्ति तब तक टेंट से भाग निकला। यह सारी बात उसने अपने दोस्त को बताई। उसके बाद आसपास देखा, लेकिन वहां कोई भी मौजूद नहीं था। करीब आधा घंटा के बाद आरोपी दोबारा टेंट में घुसा और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। शोर मचाने पर दोस्त व अन्य लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी ऋषभ पुत्र राजकुमार निवासी भगत सिंह चौक, हिसार हरियाणा पर धारा 452, 354ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

26 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल एएम नाथ। चम्बा :  25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। विधानसभा अध्यक्ष...
पंजाब

नगर कौंसिल शाम चौरासी में सब से अधिक 80.69 प्रतिशत वोटिंग, नगर निगम होशियारपुर में 63.09 प्रतिशत मतदान हुआ

म्यूनिसिपल चुनाव: जिले के 142 वार्डों में अमन-शांति से हुआ मतदान: अपनीत रियात कुल 223 बूथों पर दर्ज की गई 66.68 प्रतिशत वोटिंग                       ...
article-image
पंजाब

भाजपा को गढ़शंकर से हिंदू व लोकल को ही टिकट देकर मैदान में उतारना चाहिए: सरपंच रवन कुमार

गढ़शंकर: गढ़शंकर विधानसभा हलका हिंदू बहुल है और भाजपा को गढ़शंकर से हिंदू प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में गढ़शंकर से उतारना चाहिए। यह शब्द गांव समुंदड़ा के सरपंच रवन कुमार ने कहे। उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!