कहां से लाती थी पूर्व विधायक सत्कार कौर नशा? जांच अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद सत्कार कौर ने ने किए नए खुलासे

by

अरुण दीवान। मोहाली। खरड़ में 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई पूर्व विधायक सत्कार कौर से पूछताछ के बाद कई राजफाश होने लगे हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक सत्कार कौर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह फिरोजपुर में पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र से नशा लेती थी और उसे आगे बेचती थी। वह नशा किससे लेती थी, इस पर उसने कहा कि वह उस जगह पर ले जा सकती है जहां से नशा आगे सप्लाई होता है। इसके बाद एंटी नारकोक्टिस टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीमें फिरोजपुर रवाना हो गई हैं।

                       उधर, सत्कार कौर को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने एएनटीएफ को उसका दो दिन का रिमांड दिया है। एएनटीएफ के अधिकारियों मुताबिक सत्कार कौर की ओर से नशा पंजाब के अलावा, हरियाणा, दिल्ली तक बेचा जाता था। उससे उसके पक्के ग्राहकों के नंबर व पैसा ट्रांसफर होने के भी सुबूत मिले हैं। उधर, पुलिस ने उसको दी गई सुरक्षा भी वापिस ले ली है। यही नहीं, पुलिस ने उसके चंडीगढ़ और फिरोजपुर के तीन बैंक खातों की भी जांच शुरू कर दी है।  पुलिस पूछताछ में सत्कार कौर ने कहा कि वरना कार उसके बेटे की है जोकि उसने बेच दी है। कार किसको बेची, पैसा कहां पर है, बेचने का कोई दस्तावेज वह नहीं दे सकी।

पति से पूछताछ की तैयारी :   सत्कार कौर ने पुलिस पूछताछ में कहा है कि वह अपने पति के साथ नहीं रहती। अधिकारियों के मुताबिक जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिसके बाद सत्कार कौर के पति से पूछताछ करना जरूरी है।

 सत्कार कौर :   सत्कार कौर कैप्टन सरकार में फिरोजपुर देहाती से विधायक चुनी गई थीं। सत्कार कौर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान फिरोजपुर देहाती से विधायक थी।   कैप्टन के भाजपा में शामिल होने के बाद 2022 में सत्कार कौर ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। पिछले वर्ष आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने सत्कार कौर और उनके पति जसमेल सिंह लाडी को गिरफ्तार किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में महाराणा प्रताप जयंती हर्षोलास से मनाई : राजपूताना समाज ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर, 9 मई : राजपुत सभा भवन गढ़शंकर में आज राजपूत सभा गढ़शंकर की तरफ़ से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्म दिवस बहुत ही हर्षोलास से मनाया गया। इस मौके आयोजित समारोह में...
article-image
पंजाब

राजा वड़िंग के नेतृत्व में पंजाब में कांग्रेस के पक्ष में मजबूत लहर: दीवान की बघेल से प्रभावशाली मुलाकात

समराला, 9 जनवरी: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ रैली के दौरान लुधियाना शहरी जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन दीवान की छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब मामलों के प्रभारी कांग्रेस महासचिव...
article-image
पंजाब , हरियाणा

5 लाख रुपए की ग्रांट से बापू धाम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का सांसद मनीष तिवारी ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 4 जुलाई :  बापू धाम कॉलोनी के निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय कोटे से जारी फंड से क्षेत्र...
article-image
पंजाब

हिमाचल में विकास की ‘सुरंग’ …जब तरक्की ने उजाड़ दिए आशियाने…

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में विकास के नाम पर बन रही सुरंगें आज प्रगति का प्रतीक नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए भय और असुरक्षा का कारण बनती जा रही हैं। जिस...
Translate »
error: Content is protected !!