कहां से लाती थी पूर्व विधायक सत्कार कौर नशा? जांच अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद सत्कार कौर ने ने किए नए खुलासे

by

अरुण दीवान। मोहाली। खरड़ में 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई पूर्व विधायक सत्कार कौर से पूछताछ के बाद कई राजफाश होने लगे हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक सत्कार कौर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह फिरोजपुर में पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र से नशा लेती थी और उसे आगे बेचती थी। वह नशा किससे लेती थी, इस पर उसने कहा कि वह उस जगह पर ले जा सकती है जहां से नशा आगे सप्लाई होता है। इसके बाद एंटी नारकोक्टिस टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीमें फिरोजपुर रवाना हो गई हैं।

                       उधर, सत्कार कौर को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने एएनटीएफ को उसका दो दिन का रिमांड दिया है। एएनटीएफ के अधिकारियों मुताबिक सत्कार कौर की ओर से नशा पंजाब के अलावा, हरियाणा, दिल्ली तक बेचा जाता था। उससे उसके पक्के ग्राहकों के नंबर व पैसा ट्रांसफर होने के भी सुबूत मिले हैं। उधर, पुलिस ने उसको दी गई सुरक्षा भी वापिस ले ली है। यही नहीं, पुलिस ने उसके चंडीगढ़ और फिरोजपुर के तीन बैंक खातों की भी जांच शुरू कर दी है।  पुलिस पूछताछ में सत्कार कौर ने कहा कि वरना कार उसके बेटे की है जोकि उसने बेच दी है। कार किसको बेची, पैसा कहां पर है, बेचने का कोई दस्तावेज वह नहीं दे सकी।

पति से पूछताछ की तैयारी :   सत्कार कौर ने पुलिस पूछताछ में कहा है कि वह अपने पति के साथ नहीं रहती। अधिकारियों के मुताबिक जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिसके बाद सत्कार कौर के पति से पूछताछ करना जरूरी है।

 सत्कार कौर :   सत्कार कौर कैप्टन सरकार में फिरोजपुर देहाती से विधायक चुनी गई थीं। सत्कार कौर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के दौरान फिरोजपुर देहाती से विधायक थी।   कैप्टन के भाजपा में शामिल होने के बाद 2022 में सत्कार कौर ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। पिछले वर्ष आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने सत्कार कौर और उनके पति जसमेल सिंह लाडी को गिरफ्तार किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CAG रिपोर्ट में सनसनीखेज हो गया खुलासा … केंद्र ने दिल्ली को कितना पैसा दिया ! केजरीवाल ने उसका क्या किया ?

नई दिल्ली: दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी  अक्सर अपनी पीठ थपथपाती रही है, लेकिन नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की ताजा रिपोर्ट ने इन दावों की पोल खोल दी है। रिपोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल होटल फेडरेशन की नई कार्यकारिणी घोषित : देवेंद्र वर्मा अध्यक्ष और तरुण बख्शी महासचिव बने

हिमाचल के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को मिली जिम्मेदारी, चार वरिष्ठ पदाधिकारी बनाए संरक्षक एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में होटल और रेस्तरां कारोबारियों के संगठन फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट...
article-image
पंजाब

25 हजार रिश्वत लेते एसएचओ विजिलेंस ने किया काबू

मोहाली : मोहाली की विजिलेंस ने टीम ने जिला फिरोजपुर थाना ममदोट के एसएचओ को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए काबू किया है। उक्त एसएचओ ने एक झगड़े के मामले का निपटारा करने...
Translate »
error: Content is protected !!