कांगड़ा एयरपोर्ट में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर हुआ मंथन : अधिक फ्लाइट से ज्यादा टूरिस्ट यहां आएंगे, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार बढ़ेगा – सांसद किशन कपूर

by
धर्मशाला, 10 अक्तूबर। मिनी सचिवालय धर्मशाला के कैबिनेट हॉल में आज मंगलवार को सांसद किशन कपूर की अध्यक्षता में कांगड़ा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया भी इस दौरान उपस्थित रहे। बैठक में कांगड़ा हवाई अड्डा के संचालन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान यात्रियों की सुविधा और एयरपोर्ट में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
किशन कपूर ने अधिकारियों को हवाई अड्डा परिसर के साथ लगते क्षेत्र में स्थानीय लोगों को निर्माण गतिविधियों के लिए एयरपोर्ट प्राधिकरण से वांछित अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट पर फ्लाइट की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा। अधिक फ्लाइट से ज्यादा टूरिस्ट यहां आएंगे, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार बढ़ेगा।
उन्होंने कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की प्रस्तावित परियोजना की प्रगति की जानकारी और विस्तारीकरण को लेकर विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। इस दौरान एयरपोर्ट के विस्तार तथा ढांचागत विकास सहित इससे जुड़े अन्य सभी बिंदुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए सेक्शन 11 की नोटिफिकेशन के बाद भूमि अधिग्रहण तथा पुनर्वास को लेकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार से जहां पर्यटन को बल मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
सांसद ने पर्यटकों की सुविधा के लिए नवनिर्मित टूरिस्ट सूचना केंद्र का संचालन अविलंब आरंभ करने और ‘मनी एक्सचेंज’ काउंटर सेवा को सुचारू करने के लिए बैंकों से तालमेल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा परिसर में पर्यटकों को हिमाचली संस्कृति की झलक दिखाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए।
बैठक में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा हवाई अ्डडे के सुधारीकरण को लेकर प्रदेश सरकार अपेक्षित सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुक्ूखू सरकार प्रदेश में हवाई सेवाओं के विकास और विस्तार को लेकर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी जिला मुख्यालयों पर हैलीपोर्ट बनाने की दिशा में सार्थक पहल की है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले लोगों के बेहतर पुनर्वास के लिए सरकार गंभीर है।
बैठक में एडीएम रोहित राठौर, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण कांगड़ा के निदेशक धीरेंद्र सिंह, बीडीओ रैत कंवर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं हितधारक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कैडर के 5 IPS अधिकारियों को DG पद पर दी पदोन्नति

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 1995 और 1996 बैच के हिमाचल कैडर के पांच वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें डायरेक्टर जनरल (DG) के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले भर के शिक्षण संस्थानों में रही मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों की धूम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईएलसी के माध्यम से आयोजित किए गए कार्यक्रम हमीरपुर 17 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के विभिन्न सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, आईटीआई, बहुतकनीकी कालेजों, डिग्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मानजनक जीवन-यापन एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की नितांत आवश्यकता : ADC अजय कुमार यादव

एएम नाथ। सोलन :  अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित बनाना है और बालिकाओं के समक्ष आने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से 11 और हिमाचल से 49 दवाएँ के सैंपल फेल : CDSCO की जांच में दवायों के 112 सैंपल फेल

चंडीगढ़: देशभर में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की सितंबर 2025 की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के...
Translate »
error: Content is protected !!