पीएम-सीएम को कहा सत्ती ने थैंक्स, तीन बड़ी परियोजनाओं के लिए, 700 करोड़ का होगा निवेश

by

ऊना में अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट, भारत पेट्रोलियम टर्मिनल व रेल-फैड पीओएल टर्मिनल के लिए जताया आभार
ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना में 700 करोड़ रुपए की लागत वाली तीन प्रमुख परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का जताया आभार जताया है।
सत्ती ने कहा कि ऊना में अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट, भारत पेट्रोलियम का टर्मिनल व रेल-फैड पीओएल टर्मिनल को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनकी कुल लागत 700 करोड़ रुपए से अधिक है। उन्होंने कहा कि इथेनॉल का प्लांट भारत पेट्रोलियम कंपनी लगाएगी, जिसके तहत भारत पेट्रोलियम का टर्मिनल भी बनना तय हुआ है। जिसके लिए ऊना में लगभग 700 कनाल भूमि की आवश्यकता होगी। इथेनॉल प्लांट ऊना में स्थापित होने से अन्य जिलों के अलावा पंजाब के निकटवर्ती जिलों को भी फायदा होगा तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इथेनॉल बनने से प्रदूषण में कमी आएगी तथा इससे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण में सहायता मिलेगी।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि रेल-फैड पीओएल टर्मिनल स्थापित होने से किसानों व बागवानों को अपनी फल-सब्जियां तथा व्यापारियों को अपना सामान देश के प्रमुख शहरों में ले जाने व लाने में सुविधा होगी तथा लागत भी घटेगी।
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने कहा कि जिला ऊना में विकास भाजपा सरकारों की देन रही है। पूर्व की भाजपा सरकारों ने ऊना को स्वां तटीयकरण का तोहफा दिया, जिस पर करीब 1350 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं तथा सैकड़ों एकड़ भूमि रिक्लेम की गई है। इसके अतिरिक्त 500 करोड़ की लागत से पेखुबेला में इंडियन ऑयल का टर्मिनल, 450 करोड़ की लागत से बनने वाला पीजीआई सैटेलाइट अस्पताल भी भाजपा सरकारों की ही देन है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला ऊना का सबसे बड़ा उद्योग नेस्ले भी भाजपा सरकार ही लेकर आई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को औद्योगिक पैकेज मिला, जिससे पूरे ऊना जिला में उद्योग स्थापित हुए। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरोली में बल्क ड्रग पार्क खुलने को भी केंद्र सरकार जल्द ही मंजूरी प्रदान करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम की अगुवाई में ऊना में 21 फरवरी को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

डीसी ने तैयारियों को लेकर ली अधिकारियों की बैठक रोहित जसवाल।  ऊना, 11 फरवरी. प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रहे व्यापक जन-जागरूकता अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गिरड़ माता मंदिर के पुनर्निर्माण में जुटे श्रद्धालु : आगजनी के बाद आस्था से फिर खड़ा होगा धाम : डॉ. जनक राज

विधायक डॉ. जनक राज ने किया पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण एएम नाथ। चम्बा : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने आज ऐतिहासिक गिरड़ माता मंदिर के पावन स्थल का दौरा किया। यह वही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा नशा निवारण पर जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा निवारण को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्राधिकरण द्वारा स्कूली बच्चों को नशीली दवाओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता पिता की सेवा के बिना भगवान् की सेवा अधूरी : खन्ना

सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत कार्यक्रम का आयोजन होशियारपुर 17 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि माता पिता की सेवा के बिना भगवान् की...
Translate »
error: Content is protected !!