सांसद रवनीत बिट्टू व हरदीप पूरी पर हो कानूनी कार्यवाही- पूर्व विधायक राठां

by

गढ़शंकर – अकाली दल बसपा गठबंधन के बाद बसपा के लिए आनंदपुर साहिब व चमकौर साहिब विधानसभा सीट छोड़ने पर कांग्रेस पार्टी के लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में गठबंधन के कार्यकर्ताओं द्वारा कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर गढ़शंकर में भाजपा नेता व मंत्री हरदीप पूरी का बंगा चौक पर पुतला फूंका गया और एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता को इस संबंध में मांगपत्र सौंपा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिरोमणी अकाली दल बादल के होशियारपुर जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठां ने कहा कि दोनों नेताओं को गठबंधन के फैसलों पर उंगली उठाने की जरूरत नहीं है बल्कि वह अपनी पार्टी में चल रही उठापटक पर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं द्वारा की गई आपत्तिजनक बयान के आधार पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए इस संबंध में वह एएसपी तुषार गुप्ता को मांगपत्र सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि दलित समाज पर यह टिप्पणियां करना उनकी मनोदशा बताता है कि वह दलित समाज के साथ समानता का अधिकार नही देना चाहते। इस दौरान नगर परिषद के पूर्व प्रधान राजिंदर सिंह शूका, हरप्रीत बेदी, अकाली दल बसपा गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धमाई स्कूल की छात्रा सुनैना का एनएमएमएस परीक्षा में चयन : छात्रों को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक 12000/- रुपये प्रति वर्ष की दर से 48000/- रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी

गढ़शंकर, 5 जुलाई : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई की छात्रा सुनैना पुत्री तलविंदर सिंह का चयन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली वर्ष 2023 की...
article-image
पंजाब

30 दिसंबर को पंजाब बंद का ऐलान, आपातकालीन सेवाएं छोड़ सब ठप – किसानों का आंदोलन तेज

खनौरी।  किसानों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद का ऐलान किया है।  खनौरी बॉर्डर पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी-पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, ’30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से...
article-image
पंजाब

350वीं जयंती पर पंजाब सरकार ने गुरु तेग बहादुर को समर्पित किया नवंबर महीना, विदेशों से पहुंच रही संगत

चंडीगड़ :  गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार ने नवंबर 2025 को “शहीदी स्मरण माह” के रूप में मनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह पहला...
Translate »
error: Content is protected !!