मजदूरों से भरी जीप पलटने से दर्जन मजदूर घायल, उत्तर प्रदेश से हिमाचल प्रदेश आ रहे

by

गढ़शंकर – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से मजदूरों को हिमाचल प्रदेश के संतोषगढ़ ऊना के लिए लेकर आ रही महिंद्रा पिकअप जीप गढ़शंकर के निकट सड़क के साथ सटी पुलिया के साथ टकरा जाने के कारण करीब एक दर्जन मजदूर घायल हो गए।
जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया। कुछ मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया गया है। जबकि अन्य का सिवल असपताल गढ़शंकर में इलाज करवा चल रहा है।। घायलों में पुष्पिंदर सिंह 26 वर्ष पुत्र भूप सिंह वासी रामपुर, कमलजीत पुत्री 17 वर्ष, दविंदर सिंह पुत्र जगजीत सिंह 55 वर्ष, बुधिया पत्नी जगत सिंह 36 वर्ष, राम पुत्र किशन राम 28 वर्ष मुरादाबाद, 40 वर्षीय पप्पू पुत्र गनपत मुरादाबाद, मुकेश पुत्र जगत सिंह 18 वर्ष मुरादाबाद, नीरज पत्नी अकाश मुरादाबाद, राजवंतो पत्नी पुष्पिंदर मुरादाबाद, दविंदर 29 वर्ष पुत्र नीरज चंद मुरादाबाद व अम्न पुत्र वीर सिंह मुरादाबाद के रूप में हुई है। घायल मजदूरों ने बताया कि वह संतोषगढ़ ऊना में काम करते हैं और वह उत्तरप्रदेश से वापस काम पर लौट रहे थे।
जीप के चालक दविंदर ने बताया कि वह महिंद्रा पिकअप जीप में मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से प्रवासी मजदूरों को लेकर संतोखगढ़ (ऊना) जा रहा था तो उक्त स्थान पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क किनारे पुली से टकराकर हादसा ग्रस्त हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान की पत्नी पूर्व जज को भेजा कानूनी नोटिस, 24 घंटे में जवाब मांगा….क्या है पूरा मामला?

चंडीगढ़। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को लेकर सामने आए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। उन पर...
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भड़के : आप का आईटी सेल इस कदर तक गिर चुका है , मंड व राहुल गांधी के साथ उनकी फोटो को जोड़ कर सिखों का कातिल बता रहे

लुधियाना : आम आदमी पार्टी के आईटी सेल पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह रविवार को जनसभा में भड़के। बलकौर सिंह ने कहा कि आप का आईटी सेल इस कदर तक...
article-image
पंजाब

5 करोड़ की रंगदारी लॉरेंस का भाई बता मांगी गई थी कुछ दिन पहले : अब कपूरथला में NRI के घर के बाहर फायरिंग

कपूरथला :  गांव कोकलपुर में एनआरआई के घर के बाहर फायरिंग से दहशत फैल गई। कुछ दिन पहले ही पांच करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी गई थी। आरोपी ने अपनी पहचान लॉरेंस बिश्नोई के...
Translate »
error: Content is protected !!