हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास

by
अब एक ही स्थान पर होगी ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग की सुविधा, रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक विकसित हो रहा न्यू हरोली, कई बड़े प्रोजेक्ट होंगे तैयार: मुकेश अग्निहोत्री
रोहित जसवाल। ऊना, 11 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ा में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) का शिलान्यास किया। इस स्टेशन का निर्माण नौ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके शुरू होने से वाहनों की फिटनेस जांच और पासिंग आधुनिक मशीनों के माध्यम से होगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एटीएस में भारी वाहनों, हल्के वाहनों, तीनपहिया और दोपहिया वाहनों की फिटनेस जांच के लिए तीन टेस्टिंग लेन बनाई जाएंगी। इस स्थान पर ट्रैफिक पार्क पहले ही बनाया जा चुका है, जहां ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। अब एटीएस शुरू होने के बाद इसी स्थान पर ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग, दोनों की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को एक ही स्थान पर दोनों सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को न्यू हरोली के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां 22 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट और 10 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है। इसी क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये की लागत से सैनिक भवन का निर्माण भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय, जिला न्यायालय, उद्योग कार्यालय, इनडोर स्टेडियम और मेला ग्राउंड बनाने की भी योजना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से यह क्षेत्र विकास और आधुनिक सुविधाओं के नए केंद्र के रूप में उभरेगा।
ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के निर्माण में लोक निर्माण विभाग द्वारा भवन, टेस्टिंग लेन, निरीक्षण क्षेत्र, कार्यालय, प्रतीक्षालय, पार्किंग और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं, एचआरटीसी द्वारा स्टेशन के संचालन के लिए आवश्यक मशीनरी, तकनीकी उपकरण, नियंत्रण प्रणाली, सॉफ्टवेयर, सीसीटीवी और संबंधित तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला, एसटीए सदस्य अशोक ठाकुर, सुभद्रा चौधरी, विनोद कुमार बिट्टू, पूर्व प्रधान रोड़ा पंचायत शारदा,एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी हरोली मोहन रावत, एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक तकनीकी पवन शर्मा, डीएम हमीरपुर राज कुमार, एक्सईएन बीएसएम एंड डीए कमल शर्मा, आरएम ऊना राजेश जोशी, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन नितिन कुमार, जल शक्ति विभाग के पुनीत कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय विश्व वेटलैंड दिवस का आयोजन रिवालसर में : रिवालसर वेटलैंड को अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्रदान करने के प्रयास: डॉ.अत्री

मंडी, 02 फरवरी। विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वेटलैंड प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तरीय समारोह आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रिवालसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य वेटलैंड प्राधिकरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजनीति से परे होकर…. अमित शाह से मिलीं प्रियंका गांधी, की ये खास अपील, जानें क्या मिला जवाब

प्रियंका गांधी को सांसद के तौर पर संसद पहुंचे अभी एक हफ्ते का वक्त भी नहीं हुआ है कि उन्होंने अपनी अलग राजनीति की पहली तस्वीर पेश कर दी है । प्रियंका गांधी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाकारों ने नशे की लत से दूर रहने का भी दिया संदेश : गीत, संगीत  के माध्यम से किया जा रहा जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान

एएम नाथ। चंबा, 09 फरवरी :  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत भरमौर के 84 परिसर में व ग्राम पंचायत खाणी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित : नेरी में छह महीने के भीतर बायोचार संयंत्र स्थापित किया जाएगाः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला।  हिमाचल प्रदेश में देश का पहला स्टेट स्पोर्टिड बायोचार कार्यक्रम आरम्भ किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत हमीरपुर जिला के नेरी में छह महीने के भीतर एक बायोचार संयंत्र स्थापित किया...
Translate »
error: Content is protected !!