कांगड़ा के युवक की हत्या,भरमौर के लूणा में : 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, 4 ग्रिफ्तार

by

चम्बा (भरमौर), 5 दिसंबर :
चम्बा जिले के भरमौर क्षेत्र लूणा में एक युवक की हत्या हो गई है। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार अभिमन्यु (25) पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गांव लोधुआ गंगवाल तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा लूणा में एक ढाबे में काम करता था। 16 नवम्बर को अभिमन्यु भनोट रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। ढाबा संचालक ने अभिमन्यु के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी थी। बीते सोमवार को लापता का शव रावी नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचित किया।
मंगलवार दोपहर बाद मृतक का भाई भीष्म रिश्तेदारों व ग्रामीणों के साथ मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। पुलिस को दिए बयान में भीष्म ने ढाबा संचालक समेत 14 अन्य लोगों पर उसके भाई की हत्या का आरोप लगाया है। भीष्म का कहना है कि 16 नवम्बर को अभिमन्यु ने फोन करके बताया था कि 14 लोगों ने कैफे में हमला कर दिया है। अभिमन्यु वहां से जान बचाकर मुख्य मार्ग पर आ गया था। इसके बाद अचानक उसके दोनों मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गए। अभिमन्यु ने खुद की जान को खतरा बताया था। भीष्म का कहना है कि कैफे संचालक परविंद्र ने फोन करके अभिमन्यु के लापता होने की सूचना दी। इस दौरान परविंद्र ने कैफे के बाहर स्थानीय लोगों के आपस में झगड़ने की बात भी कही। भीष्म ने शक जाहिर किया है कि कैफे संचालक व 14 लोगों ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है।
एसपी अभिषेक यादव व एएसपी विनोद धीमान मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंचे। यहां पर उन्होंने मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों से बातचीत की। उन्होंने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस ने मामले से जुड़ी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मैडीकल कालेज चम्बा में फोरैंसिक एक्सपर्ट की टीम की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं भरमौर पुलिस थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका : बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के फैसले से पंजाब पुलिस की शक्तियों पर अतिक्रमण नहीं

नई दिल्ली : पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार द्वारा सीमा सुरक्षा बल के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाए जाने के फैसले को सही ठहराया है।...
article-image
पंजाब

लूटपाट करने वाले बिल्डरों की सक्रियता से जांच करे, दुखी खरीदारों से शिकायत आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी करें : सांसद मनीष तिवारी

मोहाली : बिल्डरों द्वारा लूटे गए लोगों के समर्थन में आवाज़ बुलंद करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने एसएएस नगर में काम कर रहे बड़े बिल्डरों की जांच की मांग की है। दिन में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पर्चे में लिखा ‘पुत्र योग’, जन्मी बेटी; श्रद्धालु ने बागेश्वर धाम के दावे पर उठाए सवाल

झांसी के राजेंद्र कुमार का आरोप- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में पर्चे पर लिखी गई थी पुत्र योग की बात; पुलिस शिकायत की तैयारी झांसी। मध्य प्रदेश के चर्चित बागेश्वर धाम और उसके...
हिमाचल प्रदेश

पंजाब का अंतरराज्यीय तस्कर नूरपुर में गिरफ्तार : 15.43 ग्राम चिट्टा जब्त

एएम नाथ : धर्मशाला, 18 जुलाई । नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करते हुए पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।...
Translate »
error: Content is protected !!