अमृतसर में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग

by

अमृतसर : गुरु नगरी अमृतसर में अकाली नेता के बेटे पर गोली चलने का मामला सामने आया है। हालांकि इस हमले में अकाली नेता के परिवार को किसी तरह की हानि नहीं हुई लेकिन अचानक हुई इस फायरिंग में एरिया में दहशत का माहौल बन गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पूर्व शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता अनवर मसीह के बेटे जोएल मसीह पर गोलियां चली।

कार सवार ने जोएल मसीह की कार पर फायरिंग कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब जोएल अपनी मां और बेटे के साथ कार में सवार थे। गनीमत रही कि उन्हें गोली नहीं लगी। सूत्रों के अनुसार, कार मोड़ने को लेकर जोएल मसीह और एक अन्य कार चालक के बीच मामूली बहस हुई थी। जिसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

इधर राजपुरा में रंजिशन व्यक्ति की हत्या

पटियाला जिले के राजपुरा ब्लॉक में एक व्यक्ति पर कुछ अन्य लोगों ने रंजिशन लोहे की रॉड और लाठी, डंडों से हमला कर दिया। इस वारदात में घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की धरपकड़ की कोशिशें तेज कर दी हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि लखविंद्र सिंह, अमन कुमारी, सोहन लाल, नरेश कुमार, राम,भूला राम, गौरव, छिंदर सहित 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के बी.ए.बी.एड. और बी.एससी.बी.एड. प्रथम सेमेस्टर के परिणाम शानदार

गढ़शंकर, 11 जून: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में संचालित चार वर्षीय इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम बी.ए.बी.एड. तथा बी.एससी.बी.एड. के प्रथम सेमेस्टर के परिणाम शानदार रहे हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंद को ट्राई साइकिल की भेंट

गढ़शंकर: आज शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर ने गांव गोगों  में एक दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साइकिल भेंट की। इस मौके पर दर्शन सिंह मट्टू और मास्टर बलवीर सिंह बैंस ने बताया कि...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में एसएमओ डॉ. रघबीर की नई पहल : स्वास्थ्य विभाग पोसी ने किया कंजक पूजन

अगर आप अपनी बेटी को कोख में ही मार देंगे तो आप अपनी बहू कहां से लाओगे: डॉ. रघबीर- गढ़शंकर, 23 अक्तूबर: स्वास्थ्य विभाग पंजाब के दिशा निर्देशों के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी...
article-image
पंजाब

एक पौधा लगाओ क्योंकि 50 साल में एक पेड़ हमारे बहुत काम आता है: स्नेह जैन

वृक्ष हमारे पर्यावरण की रक्षा करते हैं इसलिए हमें वृक्षो को काटना नहीं चाहिए होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर की अध्यक्ष व प्रसिद्ध उद्योगपती स्नेह जैन के नेतृत्व में खालसा कॉलेज, गढ़दीवाला...
Translate »
error: Content is protected !!