गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर बनेगी वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी : मुख्यमंत्री भगवंत मान

by

श्री आनंदपुर साहिब ; गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बड़े ऐलान किए है। जिसके तहत श्री आनंदपुर साहिब में वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी बनाने का निर्णय लिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय के साथ-साथ शहर में एक नया स्टेडियम भी विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह पिछले तीन दिनों से आयोजन स्थल पर रहकर लगातार श्रद्धालुओं और संगत से मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में न केवल पंजाब, बल्कि अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं। इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कई गुरुद्वारों में माथा टेककर इस अवसर की शोभा बढ़ाई। केजरीवाल ने सरकार की तैयारियों की सराहना की और किसी भी असुविधा के लिए माफी मांगी।

तीन पवित्र शहरों में फ्री बस और ऑटो सेवा

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अमृतसर साहिब, तलवंडी साबो और श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फ्री बस और ऑटो सेवा चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सेवा का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इस पहल से तीर्थ यात्रियों को धार्मिक स्थलों तक आने-जाने में कोई कठिनाई नहीं होगी।

नई हेरिटेज स्ट्रीट से शहर का स्वरूप बदलेगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में एक नई हेरिटेज स्ट्रीट विकसित करने का भी ऐलान किया। इसका उद्देश्य शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को आधुनिक सुविधाओं के साथ जोड़कर एक आकर्षक अनुभव प्रदान करना है। यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक संरक्षण में भी योगदान करेगी। इस कार्यक्रम में MP मलविंदर सिंह कांग, टूरिज्म मंत्री तरुणप्रीत सिंह और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस ऐलान से राज्य में शिक्षा, पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास की दिशा में नई उम्मीदें जगी हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो उनके बेटे की हत्या के मामले में न्याय मिलेगा : बलकौर सिंह

संगरूर : आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लेने के कारण मेरे बेटे शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई, मेरे एक बेटे की मृत्यु हो गई जबकि सरकार मेरे दूसरे...
article-image
पंजाब

पंजाब व यू टी कर्मचारी और पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा रहा है । कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री का बंगा चौक में नारे लगाते हुए पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से वादा किया था कि सभी प्रकार के कच्चे और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करते हुए नियमित पैमाने पर सुरक्षित किया जाएगा, रिक्त पदों को भरा जाएगा, डीए की किस्तों का भुगतान होगा, आंगनबाडी, मिड डे मील वर्कर्स और आशा वर्कर्स के भत्ते बढ़ाए जाएंगे, वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाएगी। सरकार ने एक भी मांग को लागू न कर कर्मचारियों से बड़ा वादाखिलाफी की है। सरकार हकों की मांग कर रहे कर्मचारियों, मजदूरों और मेहनतकशों के उत्पीड़न के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर रही है। वित्त मंत्री और अन्य अधिकारियों के अड़ियल रवैये के कारण बातचीत का अंत नहीं हो रहा है, जिससे आरोपितों और पेंशनभोगियों में गुस्सा, हताशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कोई ठोस समाधान नहीं निकला तो 16 अक्टूबर को पंजाब के कर्मचारी और पेंशनभोगी मोरिंडा में एक विशाल रैली करेंगे और कड़ा रुख अपनाएंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इस मोर्चा में शामिल होने की अपील की। इस मौके कर्मचारी नेता सुच्चा सिंह सतनौर, सुरजीत कुमार काला, मंजीत अरमान, हंस राज, गुरदेव ढिल्लों, चरण दास, नरेश फौजी, राजकुमार, कुलविंदर सहुंगारा, बलवीर बैंस, जगदीश लाल, गुरनाम हाजीपुर, जरनैल दघम, संदीप कुमार, जसवीर, रंजीत सिंह, हरजिंदर सुन्नी, गुरमेल सिंह, सरूप चंद, परमानंद, सिंगरा राम, प्रवीण कुमार समेत कई नेता मौजूद थे।

गढ़शंकर: पंजाब व यू टी कर्मचारी और पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा रहा है । कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री का बंगा चौक में नारे लगाते हुए पुतला फूंक...
article-image
पंजाब

फैसला वापस नहीं होने पर संघर्ष की चेतावनी : डीटीएएफ ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा पंजाबी विषय पर लिए गए फैसले की कड़ी निंदा की।

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने पंजाब यूनिवर्सिटी के सिंडिकेट द्वारा पंजाबी भाषा विषय को लेकर लिए गए फैसले की कड़ी निंदा की है। डीटीएएफ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी चुनाव को लेकर मायावती का मास्टरस्ट्रोक! गठबंधन पर बड़े बयान से चुनावी गणित बदलने के संकेत

2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक बड़ा ऐलान कर राजनितिक हलचल...
Translate »
error: Content is protected !!