हिमाचल सरकार द्वारा लगाए एंट्री टैक्स के खिलाफ गढ़शंकर नंगल रोड़ पर बिभिन्न संगठनों ने किया पांच घंटे की ट्रैफिक जाम

by

पंजाब और हिमाचल के अधिकारीयों ने मौके पर पहुँच कर मांगों का समाधान करवाने का दिया आश्वासन
गढ़शंकर। हिमाचल प्रदेश द्वारा पंजाब की सीमाओं पर लगाए एंट्री टैक्स के खिलाफ आज कोकोवाल मजारी के पास हिमाचल की सीमा पर गढ़शंकर नंगल रोड़ लोक बचायो पिंड बचायो संघर्ष कमेटी बीत  व अजाद टैक्सी यूनियन द्वारा सुवह दस से दोपहर तीन वजे तक पांच घंटे द्वारा पांच घंटे ट्रैफिक जैम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान गढ़शंकर के एसडीएम संजीव गौड़ , डीएसपी दलजीत सिंह खख , हिमाचल के हरोली के एसडीएम विशाल शर्मा और डीएसपी मोहन लाल रावत ने मौके पर पहुंच मांगों के ज्ञापन लिया और सबंधित अधिकारीयों को भेज कर मांगों का समाधान का आश्वाशन दिया। जिस पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रैफिक जाम खोल दिया और एंट्री टैक्स पूरी तरह बंद करने की मांग करते हुए कहा कि अगर शीध्र एंट्री टैक्स बंद नहीं किया गया तो आने वाले समय में संघर्ष और तेज कर दिया जायेगा।

लोक बचायो पिंड बचायो संघर्ष कमेटी इलाका बीत के पदाधिकारी पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार , अजायब सिंह बोपाराय ,पवन शर्मा, गरीब दास बीटन, पंचायत समिति सदस्य कमल कटारिया , पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल, रविंदर बिंदु भूंबला, भाजपा नेता राज कुमार राणा ने कहा की पंजाब की सीमाओं पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लगाया एंट्री टैक्स नाजायज है। लोगो पर यह जजिया टैक्स लगाकर सरकार ने औरंगजेव को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्हीनों एंट्री टैक्स पूरी तरह बंद करने की मांग करते हुए कहा कि कल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में विधानसभा में कहा था कि निजी गाड़ियों पर बढ़ा कर एंट्री टैक्स 170 किया था वह घटा कर सत्तर रुपए कर दिया है। लेकिन आज एंट्री टैक्स सौ रुपए टोल बैरियर पर वसूले जा रहे है।  इसके इलावा हिमाचल की सीमा से पांच किलोमीटर तक के दायरे में आने वाले गांवों के लोगो को निजी गाड़ियों पट एंट्री टैक्स की छूट दी गई है। लेकिन उसके बारे में भी कोई स्पष्ट नहीं है।  इससे साफ़ है कि हिमाचल सरकार उलटे सीधे बयान देकर  लोगों को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है। हिमाचल सरकार को एंट्री टैक्स बिलकुल बंद करना चाहिए।
आजाद टैक्सी यूनियन के जएनआरएल सेक्रेटरी अजय शर्मा ने कहा कि एंट्री टैक्स बंद होना चाहिए और टैक्सी चालकों से वसूले जा रहे नाजायज अलग अलग टैक्स लेकर टैक्सी चालकों को लुटा जा रहा है। जबकि अन्य प्रदेशों में ऐसे टैक्स नहीं है। लेकिन हिमाचल सरकार द्वारा लीगली गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। उन्हीनों मांग की टैक्सी चल रही गाड़ियों पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा टैक्स के नाम पर की जा रही लूट को बंद किया जाये। इस समय सरपंच परमजीत सिंह गढ़ी मानसोवल , सरपंच बलविंदर सिंह बोपाराय झोनोवाल, पूर्व सरपंच कमलजीत बिट्टू पिपलीवाल, पूर्व सरपंच दविंदर कुमार , सरपंच नरेश राणा महिंदवाणी ,  एक पहल संस्था के तरसेम जस्सोवाल , समाज सेवी दलजीत सिंह बैंस, सचिन धीमान, लीडर कटारिया , मिंटू नंबरदार डल्लेवाल,सतपाल धीमान हरवां ,भारतीय किसान यूनियन लखोवाल के जगदीप सिंह , टैक्सी यूनियन के जसवीर सिंह , अजय कुमार ,सुखदेव सिंह, नवीन बाली, हैबोवाल प्रदीप सरपंच , मलकियत , सोनू टिबीयां , मीठू गढ़ी मानसोवल, अमरजीत सिंह झोनोवाल , बीत भलाई कमेटी से भाग सिंह खुराली , सोनी दयाल , तीर्थ सिंह मान आदि ने सबोंधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को होटल मैनेजमेंट डिग्री करने का मौका

हमीरपुर 15 फरवरी। भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टैक्नोलॉजी बेंगलूरू से होटल मैनेजमेंट में तीन वर्षीय या चार वर्षीय डिग्री करने का अवसर है। जिला सैनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जहां नायब तहसीलदार बैठता था वहां पर लगा है ताला , प्रदेश में ताला लगाने वालों पर ताला लगाने की ज़िम्मेदारी प्रदेश वासियों की : जयराम ठाकुर

अपने-अपने पन्ने पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करें पन्ना प्रमुख,    कांग्रेस के मंत्री रोते हुए नज़र आते हैं, उसके दोषी मुख्यमंत्री हैं भाजपा नहीं एएम नाथ। मण्डी :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायकों के क्षेत्रों के साथ भेदभाव से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर

विद्यार्थी परिषद के 46 में प्रांत अधिवेशन में शामिल हुए जय राम ठाकुर एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कांगड़ा...
article-image
पंजाब

सिख ट्रक ड्राइवर (60) के खिलाफ कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी : ब्रिटिश कोलंबिया में 80 किलोग्राम कोकीन की तस्करी के लिए सुनाई गई थी सजा

टोरंटो :  कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एक सिख ट्रक ड्राइवर (60) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. बताया जाता है कि यह मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 15...
Translate »
error: Content is protected !!