कांगड़ा जिला में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्लान करें तैयार, *खेल परिसर में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ बनेगा जिम : डीसी हेमराज बैरवा

by
खिलाड़ियों की एकाग्रता बढ़ाने को योग का सत्र भी चलेगा
धर्मशाला, 17 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिला में खेलकूद गतिविधियों के विस्तारीकरण तथा आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए आवश्यक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला खेल परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला के खेल परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जिम निर्मित किया जाएगा, पुराने उपकरणों को हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही चेजिंग रूम तथा शौचालयों की सुविधा भी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खेल परिसर की इंडोर स्टेडियम की रूफ की मरम्मत के लिए भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैंे ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। इसके साथ ही खेल परिसर के विस्तारीकरण पर भी चर्चा करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला युवा एवं खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों को आवश्यक प्लान तथा प्राकल्लन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवश्यक बजट का प्रावधान किया जा सके।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि नुरपुर, जयसिंहपुर, नगरोटा बगबां, बैजनाथ तथा चंबी में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं इन स्थानों में निर्मित स्टेडियमों के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने तथा उचित देखभाल के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि देहरा में एकीकृत खेल परिसर के निर्माण की कार्य योजना भी तैयार की जा रही है तथा इस के लिए युवा खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खेल परिसर धर्मशाला में योगा के सत्र भी आयोजित किए जाएंगे ताकि खिलाड़ियों की एकाग्रता को बल मिल सके इस के लिए भी युवा खेल सेवाएं विभाग को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। जिला खेल परिषद की बैठक में जरूरतमंद खिलाड़ियों को स्पांसरशिप तथा इंडोर स्टेडियम में प्रवेश तथा पंजीकरण शुल्क को लेकर भी चर्चा की गई।
इससे पहले जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सन्नी कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जिला खेल परिषद की वार्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम नुरपुर गुरसिमर सिंह, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंदा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन में मचा हड़कंप : 15 करोड़ से अधिक के सस्पेंस इंटरेस्ट दबाने के गंभीर आरोप

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने दायर की शिकायत एएम नाथ। सोलन :  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा द्वारा दायर एक विस्तृत शिकायत के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महलोग क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने में मनाया गणतंत्र दिवस

एक्ससर्विस मेन लीग गोयला का किया गठन पट्टा मेहलोग, 27 जनवरी (तारा) : देशभक्ति से ओत प्रोत मेहलोग क्षेत्र के दर्जनों पूर्व सैनिकों ने भी मिलकर पहली बार गोयला में गणतंत्र दिवस धूमधाम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत के बाद अब कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना खोला कैंप कार्यालय

मंडी : मंडी सांसद कंगना रनौत के मंडी में अपना कार्यालय खोलने के बाद अब लोकसभा चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना कैंप कार्यालय खोला है. यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़ कॉलोनी में सत्ती ने 15 परिवारों को दी 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज रक्कड़ कॉलोनी में 15 परिवारों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!