सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली कलाकारों को दिया जा रहा अधिमान – मुकेश अग्निहोत्री

by
बाड़ीधार मेले को ज़िला स्तरीय करने की घोषणा
रोहित भदसाली । अर्की :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सभी मेलों, महोत्सवों इत्यादि में एक रात्रि स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया है। मुकेश अग्निहोत्री गत रात्रि राज्य स्तरीय सायर मेला अर्की-2024 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुल राशि का 50 प्रतिशत हिमाचल के कलाकारों पर खर्च करने का निर्णय भी लिया गया है। यह प्रयास भी किया जा रहा है कि इन आयोजनों में सभी प्रस्तुतियां ‘लाइव’ हों।
मुकेश अग्निहोत्री ने इस अवसर पर अर्की उपमंडल के ऐतिहासिक बाड़ीधार मेले को ज़िला स्तरीय करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि बाड़ीधार में रोप-वे स्थापित करने के प्रस्ताव को विशेषज्ञ पैनल को प्रेषित करने के उपरांत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर उचित स्तर पर मामला भेजा जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा। अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए गंभर खड्ड से महत्वाकांक्षी जल परियोजना तथा बस अड्डा अर्की को शीघ्र ही लोगों को समर्पित किया जाएगा।
मुकेश अग्निहोत्री ने सभी को राज्य स्तरीय सायर उत्सव की बधाई देते हुए आशा जताई कि सायर उत्सव सभी के जीवन में मंगल एवं समृद्धि का संचार करेगा।
उन्होंने कहा कि सायर उत्सव अर्की की समृद्ध परंपरा सभी के लिए अनुकरणीय है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वाेच्च अधिमान दिया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय अर्की में छात्रों की सुविधा के लिए अंग्रेजी और इतिहास में स्नातकोत्तर कक्षाएं आरंभ कर दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल अर्की में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है ताकि स्थानीय निवासियों को घर-द्वार के समीप बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
मुख्य संसदीय सचिव एवं अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि मेले, उत्सव एवं त्यौहार जन सहभागिता से ही पूर्णता को प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि भाईचारा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने में मेले एवं उत्सव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से मुख्यातिथि को अवगत करवाया।

प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पार्षदगण, खंड कांग्रेस समिति अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप, कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन एवं सायर मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, उपमंडलाधिकारी अर्की एवं मेला अधिकारी यादविंदर पाल, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता जोगिंदर चौहान, अधीक्षण अभियंता संजीव सोनी, प्रदेश पथ परिवहन निगम सोलन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र राजपूत सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

0.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी के मलपुर में कार से 26 वर्षीय युवक का शव बरामद ओवरडोज की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

तारा। बद्दी :  औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मलपुर के समीप एक कार में 26 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस नशे की ओवरडोज की आशंका जता रही है, हालांकि...
article-image
पंजाब

पंजाब में रहेगी 2 दिन की सरकारी छुट्टी : दफ्तर, स्कूल और बैंक रहेंगे बंद

चंडीगढ़। पंजाब में 2 और 3 अक्टूबर (बुधवार और गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा क्योंकि बुधवार को गांधी जयंती है और गुरुवार को महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रि कलश स्थापना है जिसके कारण यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच गांवों के गणमान्य को किया सम्मानित

ऊना : ऊना विधानसभा क्षेत्र के पाचं गांवो के गणमान्यो को शहीद भगत सिंह यूथ क्लब सनोली मजारा दुआरा अजोजित समागम में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मेहतपुर वसदेहडा तहसील के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के चम्बा दौरे से लोगों को मिली निराशा : मनोज कुमार

एएम नाथ। चम्बा :   भाजपा जिला प्रवक्ता चम्बा मनोज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु ने चम्बा सदर के चौगान नंबर दो में  मंगलवार को जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री का चम्बा...
Translate »
error: Content is protected !!