कांगड़ा में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

by

एएम नाथ । धर्मशाला, 31 मार्च :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान सनी कुमार के रूप में हुई है और उसने सोमवार तड़के अपनी पत्नी कालती देवी पर नींद में सोते समय धारदार हथियार से कथित तौर पर हमला किया।

उन्होंने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस के अनुसार देवी के तीन बच्चे, दो बेटे व एक बेटी है। पुलिस ने कहा कि वारदात के समय उसकी बेटी पत्नी के पास ही सो रही थी।

मामले की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी 29 मार्च की रात अपने भाई के साथ काला जादू करने के लिए बाहर गया था और बाद में वह अपनी पत्नी, कालती देवी (32) को कुटहन गांव स्थित अपने भाई के घर ले आया। इसके मुताबिक, सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे, जब कालती देवी सो रही थी तभी आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में सो रहे थे। शोर सुनकर उसका भाई उठ गया और वह मौके पर पहुंचा जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।  पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । मूल रूप से बीर-बैजनाथ निवासी दिहाड़ी मजदूर सनी लंबागांव में रह रहा था।पुलिस इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाग मंदिर द्रोबी में सैल्फी प्वांइट किया स्थापित

एएम नाथ। चम्बा : जिला परिषद करियां वार्ड के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत सराहन के द्रोबी नामक स्थान नाग मंदिर के प्रांगण में जय द्रोबी नाग का सैल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया। यह सैल्फी...
हिमाचल प्रदेश

2015 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगा गेहूं एफसीआई, कांगड़ व टकारला में गेहूं की खरीद 15 अप्रैल से होगी आरंभ: ललित जैन

ऊना : एमडी खाद्य एवं आपूर्ति निगम हिमाचल प्रदेश ललित जैन ने आज ऊना जिला के कांगड़ में एफसीआई डिपू व टकारला में अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्हांेने कहा कि इस वर्ष 15...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं का बस किराया आधा, सभी को 125 यूनिट तक बिजली मुफत, ग्रामीणों का पानी का बिल माफ : हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की घोषणा

शिमला :   हिमाचल दिवस पर प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कई सौगात दी है। मुख्यमंत्री महिलाओं के बस किराए में 50 प्रतिशत का ऐलान किया है। चुनावी वर्ष में इसे मास्टर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा : प्रभावितों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा सात लाख रुपए तक का मुआवजा

धर्मपुर, 15 जुलाई।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के स्याठी और आसपास के अन्य आपदा...
Translate »
error: Content is protected !!