नाग मंदिर द्रोबी में सैल्फी प्वांइट किया स्थापित

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला परिषद करियां वार्ड के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत सराहन के द्रोबी नामक स्थान नाग मंदिर के प्रांगण में जय द्रोबी नाग का सैल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया। यह सैल्फी प्वांइंट करियां वार्ड के पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने स्थापित करवाया है। इसे तैयार कराने में जिला परिषद की तरफ से पंद्रवां वित्तायोग के बजट से बीस हजार रु० खर्च किये गये हैं। वहीं इसे मेन रोड़ से द्रोबी तक पहुंचाने में और उसे स्थापित करवाने में यहां के स्थानीय लोगों ने श्रमदान किया है।

पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि यह सैल्फी प्वाइंट कुछ दिन पहले ही तैयार हो चुका था परंतु जहां यह लगाना था वहां पर बर्फ और रास्ते बंद होने के कारण आज स्थापित किया। इसे स्थापित कराने का एकमात्र मकसद इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टी से विकसित करना है। इससे पहले भी कस्से माता मंदिर, मां बनागेई मंदिर, लचौड़ी गांव, खज्युंड झील व शमेला में सैल्फी प्वांइट स्थापित किये हैं। उन्होने कहा कि जिले में ऐसे कई स्थान हैं जहां पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत है । अगर ऐसे क्षेत्रों के पर्यटन की दृष्टी से विकसित किया जाये तो इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होने कहा कि यह कार्य अपने जिला परिषद कार्यकाल का अंतिम कार्य था। इस सब के लिये अपने वार्ड की देवतुल्य जनता का धन्यवाद करता हूं जो मुझ जैसे एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाले व्यक्ति को पांच साल तक करियां वार्ड की जनता की सेवा का मौका दिया। उन्होंने बताया कि राजनीति में रहूं न रहूं परंतु अपने वार्ड की जनता की सेवा में हमेशा की तरह तत्पर रहूंगा।
इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार के साथ साथ स्थानीय लोगों में अजय कुमार, स्वर्ण कुमार, सोनू,जीवन, कुलदीप, अजय कुमार अशोक कुमार, राकेश कुमार, भगतो, धनी राज व अन्य काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसान के हाथ में पैसा देने पर काम कर रही सरकार : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

मिल्क फेड और एनडीडीबी के बीच तीन समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार तथा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के मध्य आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानपुरा स्कूल के बच्चों ने पंजाब के रोपढ में लिया कृषि का प्रशिक्षण

बच्चों को जैविक खेती के बारे में किया जागरूक बद्दी, 8 जनवरी : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा के 54 छात्र छात्राओं ने पंजाब के रोपढ़ स्थि सैनी ऑर्गेनिक फार्म में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मौसम का कहर, पांगी में तीन जगह बादल फटे : फ्लैश फ्लड से भारी तबाही

एएम नाथ। चंबा/मनाली : हिमाचल प्रदेश में मौसम कड़े तेवर दिखा रहा है। जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी में सोमवार को तीन जगह बादल फटे। हिलु, उदीन और थांदल क्षेत्रों में बादल फटने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सुंदरनगर में नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 13 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र*

*कुल 33 नामांकन पत्र दाखिल* एएम नाथ।  सुंदरनगर, 2 मई । नगर परिषद सुंदरनगर चुनाव-2026 के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न वार्डों से कुल 13 उम्मीदवारों ने अपने...
Translate »
error: Content is protected !!