कांगड़ा वैली कार्निवल : आर.एस बाली ने कहा प्रदेश के अनछुए स्थलों को प्रमुखता से उभारने की दिशा मे काम किया जाएगा ने कहा

by

आर.एस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता
धर्मशाला, 18 जून। कांगड़ा वैली कार्निवल की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस बाली ने की। इस अवसर पर बाली की धर्मपत्नी भूमिका बाली उनके साथ रहीं ।
कार्यक्रम में राज्य लोकायुक्त सी.बी. बारोवालिया और उसकी धर्मपत्नी कुमकुम बारोवालिया, मेयर ओंकार नैहरिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू सहित अन्य गणमान्य तथा बड़ी संख्या में कांगड़ा जिलावासी उपस्थित रहे।
उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने श्री बाली और अन्य मेहमानों को सम्मानित किया।

पर्यटन विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता :
इस दौरान आर.एस बाली ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना में सुधार को लेकर का काम फोकस किया गया है।
प्रदेश सरकार ने पर्यटन संबंधी परियोजनाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विजन के अनुरूप एक नई पर्यटन नीति तैयार करने पर गहन विचार किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के अनछुए स्थलों को प्रमुखता से उभारने की दिशा मे काम किया जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में पर्यटकों को प्रदेश की ओर आकर्षित किया जा सके।
उन्होंने विश्वास जताया कि कांगड़ा वैली कार्निवल की पहल कांगड़ा में पर्यटन विकास में नया आयाम जोड़ेगी।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का 1 जून से 4 जून तक का प्रवास कार्यक्रम : 1 जून को प्रातः 10 बजे हरोली में जल शक्ति विभाग के निर्मित होने वाले विश्राम गृह का शिलान्यास करेंगे,

ऊना, 29 मई : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार 1 जून को प्रातः 10 बजे हरोली में जल शक्ति विभाग के निर्मित होने वाले विश्राम गृह का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11.30 बजे उपमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठेड़पूरा शलगा रोड की हालत खस्ता : करोड़ों रुपये खर्च करने पर भी नहीं बनी 3 किलोमीटर सड़क।

पट्टा मेहलोग, 2 जून (तारा) : पिछले ढाई दशक से निर्माणाधीन ठेड़पूरा-शलगा-गुनाई रोड का कार्य कछुआ चाल से चल रहा है और जो सड़क बनी है वह भी दयनीय हालत में है। वर्ष 2000 में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी के मलपुर में कार से 26 वर्षीय युवक का शव बरामद ओवरडोज की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

तारा। बद्दी :  औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मलपुर के समीप एक कार में 26 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस नशे की ओवरडोज की आशंका जता रही है, हालांकि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों के सामने भी बहाई अपने पुराने झूठों की नदी : जयराम ठाकुर

एक लीडर की बजाय डीलर की तरह बर्ताव कर रहे हैं मुख्यमंत्री कस्टमाइज्ड पैकेज से उद्योग लाने के बजाय प्रॉपर्टी डीलर मित्रों के जरिए बेच रहे जमीन झूठ बोलकर विपक्ष पर आरोप लगाकर कब...
Translate »
error: Content is protected !!