हिमाचल राज्यसभा चुनाव : निर्विरोध निर्वाचित होंगे अनुराग शर्मा! नामांकन के अंतिम क्षणों में सुक्खू ने चला दांव

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी पल में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया। तीन बजे से चंद मिनट पहले अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के साथ विधानसभा सचिव के कार्यालय में पहुंचे व उन्हें नामांकन पत्र सौंपा।

2024 के घटनाक्रम से सबक लेकर फूंक-फूंक कर पांव रख रही कांग्रेस के लिए राहत की बात है कि भाजपा ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है और न ही कोई विद्रोही या निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है।
ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा का राज्यसभा सदस्य बनना लगभग तय है। लेकिन इससे पहले कुछ प्रक्रिया होगी, जिसे पूरा किया जाएगा।
राज्यसभा सदस्य चुनने की औपचारिकता को पूरा किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने के बाद विधानसभा सचिव कार्यालय में इसकी जांच की जाएगी। यदि नामांकन में कोई खामी पाई जाती है तो यह रद हो सकता है। 6 मार्च को नामांकन पत्र की छंटनी होगी।
यदि नामांकन पूरी तरह से सही पाया जाता है तो अनुराग शर्मा के लिए कोई चिंता की बात नहीं होगी। इसके बाद नाम वापस लेने के दिन तय हो जाएगा कि अनुराग शर्मा राज्यसभा जाएंगे। अधिकारिक घोषणा 16 मार्च को ही जाएगी।
———
अनुराग शर्मा अकेले प्रत्याशी
कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा नामांकन करने वाले अकेले उम्मीदवार है, पार्टी ने कोई कवरिंग कैंडिडेट भी नहीं दिया है। कांग्रेस ने नामांकन के तीन सेट फाइल किए गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के हैं इसमें 7-7 प्रस्तावक हैं।
—————
राहुकाल में भरा नामांकन
वीरवार को नामांकन भरने का शुभ मुर्हत 2 बजे तक था। दो से साढे तीन बजे तक राहुकाल था। नामांकन के लिए जो औपचारिकताएं व दस्तावेज जरूरी होने चाहिए वह पूरे नहीं हुए थे। इसके चलते समय लग गया। राहुकाल शुरू हो गया था तब वे नामांकन भरने पहुंचे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शून्य दाखिलों वाले 103 स्कूल होंगे बंद : कम छात्र संख्या वाले 443 स्कूलों को ‘मर्ज’ करने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। राज्य शिक्षा निदेशालय ने उन स्कूलों...
article-image
पंजाब , हरियाणा

ट्वीट कर मजीठिया ने पूछा असली डीजीपी कौन : अनमोल गगन मान की पुलिस की वर्दी में पिस्टल पकड़े एक फोटो कर ट्वीट

चंडीगढ़। पंजाब शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने मान सरकार व डीजीपी पंजाब गौरव यादव पर गन कल्चर की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आम आदमी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू के आदेशों के बाद DC सोमवार और वीरवार को अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर करेंगे जन समस्याओं का समाधान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आदेशों के बाद सभी जिलों के उपायुक्त अब प्रत्येक सप्ताह सोमवार और वीरवार को अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर अनिवार्य रूप से जन समस्याओं का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आजकल बढ़ती चिंताओं में से एक है खुद से दवा लेना : नीरज बैंसल

दवाओं का सुरक्षित इस्तेमाल पर एक फार्मासिस्ट का जनता के लिए संदेश तारा, बीबीएन : चण्डीगढ यूनिवर्सिटी के फार्मेसी की एसोसिएट प्रोफेसर नीरज बैंसल ने बताया कि दवाएं मॉडर्न हेल्थकेयर के सबसे पावरफुल तरीकों...
Translate »
error: Content is protected !!