कांगड़ा से आनंद शर्मा ने दाखिल किया नामांकन : कांगड़ा सीट पर लंबे वक्त से बीजेपी का कब्जा

by

एएम नाथ। कांगड़ा  :  कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रभारी राजीव शुक्ला, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और अन्य नेता मौजूद रहे।

कांगड़ा सीट पर लंबे वक्त से बीजेपी का कब्जा :   कांगड़ा संसदीय क्षेत्र पर लंबे वक्त से भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा है। इसी सीट से चुनाव जीतकर शांता कुमार भी लोकसभा पहुंचते रहे। साल 2014 का लोकसभा चुनाव यहां से शांता कुमार ने जीता, जबकि साल 2019 में इस लोकसभा क्षेत्र से किशन कपूर को टिकट मिला और उन्होंने जीत हासिल की। आनंद शर्मा अपने जीवन का पहला लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने साल 1983 में शिमला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हर का सामना करना पड़ा था। 71 साल की उम्र में आनंद शर्मा के सामने अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़कर जीतने की बड़ी चुनौती है।

 कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में आनंद शर्मा का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के डॉ. राजीव भारद्वाज से है।  राजीव भारद्वाज की पहली बार लोकसभा के रण में उतरे हैं। अब 10 मई यानी कल हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा और 13 मई को शिमला से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सबको समान शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता, शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं – विक्रमादित्य सिंह

 विक्रमादित्य सिंह ने ओखरू स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत विजेता एवं उपविजेता टीमों को पारितोषिक देकर किया सम्मानित एएम नाथ। शिमला 11 जुलाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रंगोली बनाकर दिया लैंगिक समानता का दिया संदेश : लदवाड़ा में जेंडर सेन्सिटिजेशन वीक पर महिलाओ को किया जागरूक

एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अगस्त। जिला काँगड़ा में मिशन शक्ति के अंतर्गत 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत वीरवार को रैत ब्लाक की लदवाड़ा पंचायत में डिस्ट्रिक्ट हब...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भरमाड़ क्षेत्र में 14 करोड़ से सुदृढ़ होगी पेयजल तथा सिंचाई व्यवस्था, लगेंगे 15 ट्यूबवेल: चन्द्र कुमार

*कृषि मंत्री ने भरमाड़ स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित* एएम नाथ। ज्वाली,29 नवंबर :  कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज शुक्रवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लापरवाही से महिला की मौत-निजी अस्पताल में सरकारी डॉक्टर ने किया ऑपरेशन

रोहित जसवाल। ऊना/ नंगल :   रक्कड़ कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद सोमवार देर रात स्वजनों ने जमकर रोष व्यक्त...
Translate »
error: Content is protected !!