रंगोली बनाकर दिया लैंगिक समानता का दिया संदेश : लदवाड़ा में जेंडर सेन्सिटिजेशन वीक पर महिलाओ को किया जागरूक

by

एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अगस्त। जिला काँगड़ा में मिशन शक्ति के अंतर्गत 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत वीरवार को रैत ब्लाक की लदवाड़ा पंचायत में डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एम्पोवेर्नमेंट ऑफ वीमेन काँगड़ा दवारा मिशन शक्ति के अंतर्गत जेंडर सेन्सिटिजेशन वीक पर एक दिवसीय जागरूपता शिविर लगाया गया इसमें छात्राओं ने रंगोली बनाकर लैंगिक समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्तअतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए महिला सशक्तिकरण अत्यंत जरूरी है तथा वर्तमान समय में लैंगिक समानता को लेकर विद्यालय स्तर से लेकर ही जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा सशक्तिकरण को लेकर विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाएं भी चलाई जा रही हैं इन योजनाओं का उन्होंने विभाग के माध्यम से वन स्टॉप सेंटर महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, पालना, शक्ति सदन (स्वाधार गृह) के बारे विस्तार से जानकारी भी दी इसके अलावा बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम 2006 इत्यादि के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। शिविर में समाज सेविका सरिता सैणी, पर्यवेक्षक रवि कुमार सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय संस्था बेटियाँ फ़ाउंडेशन ने कुल्लू की रमा कांडा को हिम आईकॉन अवार्ड से नवाज़ा

एएम नाथ। धर्मशाला  :   राष्ट्रीय संस्था बेटियाँ फ़ाउंडेशन ने ज़िला काँगड़ा में हिम जाग्रति मंच के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में कुल्लू की रमा कांडा को हिम आईकॉन अवार्ड से नवाज़ा। रमा ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन संपर्क सड़क मार्गों के निर्माण की रखी आधारशिला 

6 करोड़ की राशि से टुंडी- बनेट संपर्क सड़क का उन्नयन कार्य प्रगति पर उठाऊ पेयजल योजना सिहुंता के निर्माण पर व्यय होंगे 19 करोड़ : कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चुवाड़ी :  विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव की मिट्टी से जुड़ी रहीं योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी : 91 वर्ष की उम्र में पैतृक गांव में निधन

बेटे के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद भी नहीं छोड़ा गांव, सादगी और संस्कारों के साथ गुजारा जीवन; 8 मई को हुई थी मां-बेटे की आखिरी मुलाकात गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12वीं के छात्र के बैग से बरामद हुआ कट्टा : स्कूल में मचा हड़कंप

फिरोजपुर। सरहदी गांव गट्टी राजोके के सरकारी स्कूल के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी के बैग से देसी कट्टा बरामद हुआ है। विद्यार्थी बैग में देसी कट्टा लेकर अपने साथी विद्यार्थियों के साथ स्कूल में...
Translate »
error: Content is protected !!