12वीं के छात्र के बैग से बरामद हुआ कट्टा : स्कूल में मचा हड़कंप

by

फिरोजपुर। सरहदी गांव गट्टी राजोके के सरकारी स्कूल के 12वीं कक्षा के विद्यार्थी के बैग से देसी कट्टा बरामद हुआ है। विद्यार्थी बैग में देसी कट्टा लेकर अपने साथी विद्यार्थियों के साथ स्कूल में पहुंचा था। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देसी कट्टे को कब्जे लेकर विद्यार्थी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि विद्यार्थी को यह देसी कट्टा किसी तस्कर ने आगे डिलीवरी के लिए दिया था। हालांकि इसकी किसी ने पुष्टि नहीं की।

डीएसपी शहरी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान विद्यार्थी ने बताया कि उसके दोस्त ने उक्त कट्टा उसे दिया था जोकि काफी पुराना है। अब तक उसकी ओर से किसी वारदात को अंजाम दिया गया है या कोई ओर अपराध किया गया है, ऐसा कुछ सामने नहीं आया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंच से बांटे iPhone : पंजाबी सिंगर मनकीर्त औलख ने लाइव कॉन्सर्ट में फैंस को दिया सरप्राइज,

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने हाल ही में 31 दिसंबर को चंडीगढ़ में लाइव परफॉर्म किया था। सिंगर के कॉन्सर्ट के काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे...
article-image
पंजाब

रोटरी क्लब गढ़शंकर ने सिविल अस्पताल को पीपीई किटें व सैनीटाईजर भेंट किए

गढ़शंकर  : रोटरी क्लब गढ़शंकर द्वारा समाज भलाई कार्यों की श्रृंखला तहत नए वर्ष के आरंभ में कोविड-19 कोरोना महामारी के बचाव हेतु सिविल अस्पताल गढ़शंकर को पीपीई किटें, मास्क व सैनीटाईजर भेंट किए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता: कुलदीप सिंह पठानिया कहा…… प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं लोगों की समस्याएं

चंबा, 15 जुलाई विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए। इस उद्देश्य की पूर्ति...
Translate »
error: Content is protected !!