कांग्रेसियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, रिपोर्ट करेगी बड़ा धमाका : हरजोत बैंस का दावा

by

जालंधर : प्रदेश सरकार कांग्रेस के कुछ सीनियर केंद्रीय तथा पंजाब के नेताओं पर शिकंजा कसने जा रही है। मामला पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान रूपनगर सैंटर्ल जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को वीआईपी ट्रीटमैंट देने का है। सरकार के पास इस बात के सबूत हैं कि सीनियर कांग्रेसी नेताओं की हिदायतों पर प्रदेश सरकार ने नियमों को ताक पर रख गैंगस्टरों की पैरवी पर 55 लाख रुपये सरकारी खजाने में से खर्च किए।
जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस के अनुसार इस मामले की जांच लगभग मुकम्मल हो चुकी है, जो डीजीपी लैवल के पुलिस अधिकारी द्वारा की जा रही है, जो ए.डी.जी.पी. लैवल के पुलिस अधिकारी द्वारा की जा रही है। जब रिपोर्ट आएगी तो उसे सुन कर लोगों के पैरों के नीचे जमीन खिसक जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल जेल विभाग के अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।
पंजाब विधानसभा के बजट सेशन के बाद भी जेल मंत्री बैंस ने स्पष्ट कहा था कि इस मामले में पंजाब के नहीं बल्कि केंद्र स्तर के नेताओं के नाम भी आ रहे हैं तथा इस मामले की जांच रिपोर्ट किसी धमाके से कम नहीं होगी। किस के आदेशों पर मुख्तार अंसारी को वीवीआईपी रिहायश तथा हर सुविधा दी गई तथा उसकी पैरवी की गई, जिस पर जेल विभाग ने 55 लाख रुपये से अधिक खर्च किए। वर्णनीय है कि उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में से लाए जाने के बाद अंसारी को जनवरी 2019 में रंगदारी के एक मामले में पंजाब की रूपनगर जेल में रखा गया था।
अंसारी के पास जेल में मोबाइल फोन भी थे
सूत्रों का कहना है कि इन लिंक्स की भी जांच की जा रही है कि अंसारी को वीवीआईपी ट्रीटमैंट तथा उसकी पैरवी पर किस केंद्रीय नेता ने उस समय की प्रदेश सरकार को हिदायतें दी थीं। आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के पूर्व जेल मंत्री सुखजिन्द्र सिंह रंधावा को इस मामले में रडार पर ले चुकी है क्योंकि उस समय जेल विभाग उनके ही पास था।
प्रदेश सरकार द्वारा करवाई जा रही जांच से पता लगा है कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने गैंगस्टर-सियासतदान मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश सरकार से बचाने के लिए 55 लाख रुपये किए थे। यह भी पता लगा है कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने प्रति सुनवाई 11 लाख रुपये तथा वकील की फीस पर कुल 55 लाख रुपये खर्च करके अंसारी का केस लडऩे के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक सीनियर वकील को लगाया था। उस दिन भी कथित तौर पर 5 लाख रुपये चार्ज किए गए, जिस दिन सुनवाई नहीं हुई।
इस संबंधी जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस मामले की जांच लगभग मुकम्मल हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में पंजाब के ही नहीं बल्कि केंद्रीय स्तर के नेताओं के नाम भी आ रहे हैं तथा इस मामले की जांच रिपोर्ट किसी धमाके से कम नहीं होगी। यह खुलासा भी जनतक किया जाएगा तथा बताया जाएगा कि गैंगस्टर को शह कौन देता रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चम्बा और कांगड़ा जिलों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण : वर्ष 2023 की तुलना में इस बार हुआ कहीं अधिक नुकसान: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। चम्बा/कांगड़ा :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला चम्बा के भरमौर, मणिमहेश और अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ कांगड़ा जिले में पौंग बांध से छोड़े गए पानी के...
पंजाब

कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाया, आरोपी काबू : देवरानी के भांजे ने लूट की नीयत से ली थी मां-बेटे की जान

पटियाला : शहीद ऊधम सिंह नगर में  बुधवार शाम को मां और बेटे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।  पुलिस ने  आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हरजीत...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल सी.बी.एस.ई. क्लस्टर-18 बैडमिंटन टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता 

गढ़शंकर, 25 सितंबर: सीबीएसई क्लस्टर-18 नॉर्थ जोन के तीन राज्यों पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बीच खेल मुकाबले हुए जिसमें कई स्कूलों ने हिस्सा लिया। इन मुकाबलों में इलाके की नामवर संस्था दोआबा...
article-image
पंजाब , समाचार

पूर्व उप मुख्यमंत्री सोनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत : दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सोनी को विजिलेंस ब्यूरो ने अदालत में पेश किया था

अमृतसर : पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद ओम प्रकाश सोनी को...
Translate »
error: Content is protected !!