एबीवीपी द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद पर संगोष्ठियां करवाना सराहनीय कदम : तीक्ष्ण सूद

by

अध्यात्म ,करुणा , सेवा, एकता, समानता राष्ट्रवाद तथा महिला उत्थान के प्रेरणा के पुंज थे स्वामी विवेकानंद

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा
एबीवीपी होशियारपुर ने *संत आरएनए गुरुकुल स्कूल* में स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायक जीवन पर एक *संगोष्ठी* का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता *श्री तीक्ष्ण सूद जी* तथा विशिष्ट अतिथि *श्री तरसेम काल गुप्ता जी, श्रीमती सविता ग्रोवर जी, श्रीमती रीना गोयल जी* और *रजत ठाकुर जी* उपस्थित रहे।

पूरी एबीवीपी होशियारपुर टीम ने सक्रिय भागीदारी की, जिसमें *अंकित कुंदरा जी, तारक शर्मा जी, दिव्यांश शर्मा जी, सरबजीत जी* और अन्य सदस्य शामिल रहे।

*श्री तीक्ष्ण सूद जी* ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और उनके आधुनिक जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को युवाओं तक पहुँचाने में एबीवीपी के प्रयासों की सराहना की। स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी जी अध्यात्म ,करुणा , सेवा, एकता, समानता राष्ट्रवाद तथा महिला उत्थान के प्रेरणा पुंज थे। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के दिखाए मार्ग पर चल कर हमारा देश जल्दी ही विकसित भारत का स्थान प्राप्त कर सकता हैं। श्री सूद के अतिरिक्त श्रीमती रीना गोयल ने भी स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक प्रसंगों पर चर्चा की।

यह संगोष्ठी सभी उपस्थित जनों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी और युवाओं के विकास तथा सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार में एबीवीपी की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नशे के लिए दादी की हत्या, खेतों में फेंका शव, लूटे गहने :

फतेहगढ़ साहिब : अमलोह के गांव खनियाण में पोते ने नशे की तलब पूरी करने के लिए 82 वर्षीय दादी की हत्या कर दी और सोने के गहने और मोबाइल लूट लिया। मृतका की...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर-नंगल सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर 29 अप्रैल को किया जायेगा प्रदर्शन : मट्टू

गढ़शंकर 15 अप्रैल : गढ़शंकर-नंगल सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी 29 अप्रैल को धरना प्रदर्शन करेगी। कमेटी के राज्य सचिव कामरेड दरशन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू उपप्रधान जनवादी महिला...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर में काग्रेस के गुटों की साख दांव पर, काग्रेस के प्रत्याशियों व काग्रेस के विभिन्न गुटो दुारा समर्थित प्रत्याशियों की ही शहर में चर्चा

बार्ड नंबर तीन सबसे हाट तो बार्ड नंबर गयारह पर सबकी नजर भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गढ़शंकर नगर कौंसिल गढ़शंकर के चुनावी मैदान में पार्टीयों के पदाधिकारियों ने भी पार्टी की टिकटों को दरकिनार करते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डी.ए.वी. विद्यालयों का शताब्दी तथा कनवोकेशन समारोह

पूर्व सांसद खन्ना मिले पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से, होशियारपुर आगमन का दिया निमंत्रण होशियारपुर, 13 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना डी.ए.वी. शिक्षण संस्थानों के 100 वर्ष पूरे होने तथा कनवोकेशन...
Translate »
error: Content is protected !!