कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राज्य प्रभारी को कोई नाम नहीं सुझाया: सीएम सुक्खू

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पर्वतीय राज्य के लिए पार्टी की प्रभारी रजनी पाटिल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कोई नाम नहीं सुझाया है।

सीएम सुक्खू ने पाटिल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के चयन का फैसला कांग्रेस आलाकमान को करना है। उन्होंने कहा कि वह केवल भविष्य के कार्यक्रमों और विधानसभा एवं जनता के बीच उठाए जाने वाले मुद्दों पर ही चर्चा कर सकते हैं।

सुक्खू ने कहा, ”मेरे लिए सब बराबर हैं। पूरी पार्टी कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास करती है और हम आलाकमान द्वारा की गई किसी भी नियुक्ति का समर्थन करेंगे।”

आपदा राहत पर विधानसभा में हुई चर्चा का उल्लेख करते हुए सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जो कहती है और जो करती है, उसमें अंतर है।

उन्होंने दावा किया, ”भाजपा ने नियम 67 के तहत चर्चा की मांग की, जिस पर हम सहमत हो गए। हमने इस मुद्दे पर चार दिनों तक चर्चा की, लेकिन जब जवाब आया, तो भाजपा सदस्य सदन से बाहर चले गए।”

सुक्खू ने दावा किया, ”हमें अभी तक केंद्र से कोई वित्तीय सहायता नहीं मिली है। हम अपने संसाधनों से राहत प्रदान कर रहे हैं, घर निर्माण के लिए सात लाख रुपये, सामान के लिए 70,000 रुपये और मवेशियों के नुकसान के लिए 50,000 रुपये दे रहे हैं, जो अन्य राज्यों की तुलना में बहुत अधिक है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह शिमला में मौजूद केंद्रीय गृह सचिव से बात करेंगे और राज्य के लिए पर्याप्त विशेष राहत पैकेज की मांग करेंगे, जो लगातार बारिश, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान से जूझ रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फ्लाईओवर टूटने को लेकर सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को किया ट्वीट, उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग : करीब 90 दिन पहले ही खोला गया था नेशनल हाईवे 503 एक्सटेंशन पर बना फ्लाईओवर, इसी कंपनी द्वारा बनाया गया पुल बिहार में टूट गया था

नंगल/रोपड़, 27 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को एक ट्वीट करके नंगल शहर से होकर नेशनल हाईवे 503 एक्सटेंशन को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सनवारा के मौड़ी में वैदिक रिजॉर्ट योग रिट्रीट का अनिरुद्ध सिंह ने किया शुभारम्भ – तनाव मुक्ति एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक – अनिरुद्ध सिंह

 कसौली  : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और योग का प्रयोग सभी के लिए लाभदायक है। अनिरुद्ध सिंह आज सोलन ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी के चक्कां रोड की बदहाली को लेकर सड़क पर उतरे भाजपाई

चक्कां रोड बद्दी कई माह से बन गया है दलदल वाला रोड भाजपा के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए बीबीएन, 22 फरवरी (तारा) : बद्दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय पकोटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न: आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति की जानकारी होना आवश्यक – संजय अवस्थी

अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) ने कहा कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपनी परम्पराओं, रिति-रिवाजों और संस्कृति की जानकारी होना...
Translate »
error: Content is protected !!