बद्दी के चक्कां रोड की बदहाली को लेकर सड़क पर उतरे भाजपाई

by

चक्कां रोड बद्दी कई माह से बन गया है दलदल वाला रोड

भाजपा के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए

बीबीएन, 22 फरवरी (तारा) : बद्दी के चक्का रोड़ की बदहाली को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के पूर्व विधायक व जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी के नेतृत्व में ओमेक्स कालोनी, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के फेस एक व दो के अलावा मलपुर, संडोली व चक्कां के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरुद्व जमकर नारेबाजी की। प्रदेश के मुख्यमंत्री व विधायक को जमकर कोसा।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इसी सडक के कारण स्कूली बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया वहीं अगर पहुंच गया तो उसे वापस आना कठिन हो जाता है। इस रास्ता पर आधा दर्जन के लगभग छोटे बडे विद्यालय है। हर स्कूल के पास बस नहीं है तो कुछे बच्चे पैदल भी जाते हैं और कारखानों में आने जाने वाले कामगार व कर्मचारी भी दुखी है। धरने में पहुंचे विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक विधानसभा परमजीत सिंह पम्मी ने कहा कि तीन साल पहले पूर्व सरकार में जो सडक़ें बनी थी उसके बाद नई सडक़ें तो क्या बननी थी पुरानी सडकों की मुरम्मत भी नहीं हो पाई। यह सरकार सिर्फ टैक्स लगा सकती है और इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकती।
लघु उद्योग भारती के प्रांत उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि चक्कां रोड पर ओमेक्स वन व ओमेक्स टू की दो रिहायशी कालोनियां है और साथ में हाऊसिंग बोर्ड फेस दो का रास्ता है और साथ में मलपुर व चक्कां गांव लगता है। इस रोड की हालत एक गंदगी सीवरेज की गली जैसी हो गई है। जिला भाजपा उपाध्यक्ष गुरमेल सिंह चौधरी ने कहा कि आज इस पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और सरकार शिमला में सुख की नींद सो रही है और जनप्रतिनिधि भी आराम से बैठे हैं।
जिला भाजपा प्रवक्ता एससी मोर्चा डा. संदीप कुमार सचदेवा ने कहा कि बद्दी में ओमेक्स एक ऐसी कालोनी है जहां पूरे भारत के लोग बसते हैं जो कि कारखानों में अलग अलग पदों पर काम करते हैं। इन लोगों के मन में क्या भावना जाती होती हिमाचल प्रदेश के प्रति कि यहां पर सडकें बनाने के लिए भी संघर्ष धरने प्रदर्शन करने पड़ते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्त ऊना अभियान तहत : पंचायत प्रतिनिधि व प्रशासन स्वयं देंगे हर घर दस्तक

हरोली, 13 सितंबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हरोली ब्लॉक टास्क फोर्स की मीटिंग उपमंडल अधिकारी विशाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देवगढ़ पंचायत में 3.43 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवगढ़ भवन की रखी आधारशिला : 90 लाख रुपए की उठाऊं पेयजल योजना की भी रखी आधारशिला

कोटखाई : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां कोटखाई उपमंडल की देवगढ़ पंचायत मैं 3 करोड़ 43 लाख रुपए से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवगढ़ भवन एवं बागी गांव में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जाती जनगणना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : पूर्व सांसद खन्ना

,सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में जाती जनगणना साबित होगा एक क्रांतिकारी कदम : खन्ना होशियारपुर 1 मई । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मोदी सरकार के जाती जनगणना के फैसले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनसेवा क्या होती है जयराम इसका जीता जागता उदाहरण

जयराम ठाकुर ने इतना सफर अपने किसी चुनाव में वोट मांगने के लिए पैदल नहीं किया एएम नाथ। मंडी :  जनसेवा क्या होती है जयराम इसका जीता जागता उदाहरण बन चुके हैं। पिछले तीन...
Translate »
error: Content is protected !!