कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी : जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलने में कहीं न कहीं कुछ कमी : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राठौर

by

शिमला :  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी हो रही है। यह शब्द  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहे । । उन्होने ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।   मुख्यमंत्री को इस बाबत गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी को जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलने में कहीं न कहीं कुछ कमी है। भाजपा सरकार के समय कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए केस भी अभी तक वापस नहीं लिए गए है।  जिसका मुझे दुख है।

उन्हीनो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी के लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। हिमाचल में अगर कांग्रेस सत्ता में आई है तो  इसमें सिर्फ़ और सिर्फ कार्यकर्ताओं का योगदान है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर अभी भी दर्जनों केस दर्ज हैं। मेरे ऊपर भी केस दर्ज हैं। अभी तक ये केस वापस नहीं लिए गए हैं। जिन कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया है और जिनकी वजह से कांग्रेस सत्ता में आई, ऐसे कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। इससे कार्यकर्ताओं में रोष फैल रहा है। उन्होंने खक कि मुझे उम्मीद है कि सरकार में बैठे लोग और मुख्यमंत्री इस विषय पर गंभीरता से विचार करेंगे। उलेखनीय है कि इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कुछ महीने से लगातार इस मामले को उठाया जा रहा हैं। गत दिनों दिल्ली जाकर भी प्रतिभा ठाकुर ने हाईकमान के समक्ष संगठन की अनेदखी को लेकर आवाज उठाई थी । इसी के चलते अब पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राठौर ने भी यह मामला उठाकर कांग्रेस की राजनीति गरमा दी है और आने वाले समय मे और कांग्रेस नेता मुखर हो सकते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल : 3 दिन में कोरोना के 2700 से ज्यादा नए मामले

शिमला । हिमाचल में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने से गत 3 दिन के भीतर प्रदेश में कोरोना के 2700 से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं। इससे कोरोना संक्रमण दर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चला पीला पंजा …गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द में नशा तस्करों के घर पर चला पीला पंजा

 नशा तस्करों की ओर से पंचायती जमीन पर किए गए अनधिकृत निर्माण को ढहाया गया होशियारपुर, 13 अगस्तः पंजाब सरकार की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्लोमा को 12वीं कक्षा के तौर पर कंसीडर करने के दिए निर्देश : हिमाचल हाईकोर्ट ने प्रार्थी को कॉन्स्टेबल पद के लिए अप्लाई करने के मामले मे

शिमला । हिमाचल हाईकोर्ट ने मैट्रिक के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज से प्राप्त 3 वर्ष के डिप्लोमा कोर्स को 12वीं के बराबर मान प्रार्थी को कॉन्स्टेबल पद के लिए कंसीडर करने के आदेश जारी किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संपत्ति होगी जब्त : अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर शाही महात्मा पर पुलिस ने शिकंजा कसना कर दिया शुरू

एएम नाथ। शिमला : जिला शिमला में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहे अंतरराज्यीय तस्कर शाही महात्मा पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चिट्टा तस्करी के साथ उसके खिलाफ वित्तीय जांच...
Translate »
error: Content is protected !!