कांग्रेस का गारंटी पत्र पढ़कर मुख्यमंत्री सुक्खू जान गए होंगे कि उन्होंने एक भी गारंटी पूरी नहीं की :

by

रोहित भदसाली।  सराज : अपने आला नेताओं से लेकर छोटे नेताओं के भाषण और कांग्रेस का गारंटी पत्र पढ़कर मुख्यमंत्री सुक्खू यह जान गए होंगे कि उन्होंने एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। यह शब्द कहते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब उन्हें अपनी कथनी और करनी का अंतर समझ में आ जाना चाहिए। उन्हें यह भी समझ में आ जाना चाहिए कि झूठ बोलकर ख़ुद को तसल्ली दी जा सकती है पूरे प्रदेश को नहीं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र सराज के थुनाग क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले।

May be an image of one or more people, temple, dais and text

                      जयराम ठाकुर अपने प्रवास के दौरान वह आज ‘सराज दीपोत्सव’ के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, अब लोग स्वयं जागरूक हैं और उन्हें पता है कि सरकार ने चौक चौराहों पर चिल्ला-चिल्लाकर क्या क्या घोषणाएं की थी और आज क्या काम किए जा रहे हैं? उन्हें अपने नेताओं के एक-एक शब्दों को भी याद करना चाहिए कि उन्होंने महिला सम्मान निधि के बारे में क्या कहा था?

May be an image of 3 people and temple

उन्हें अपने पार्टी के रणनीतिककारों के बयानों को फिर से सुनना चाहिए कि ‘हमने सारी व्यवस्था पहले से ही करके यह घोषणाएं की हैं, हवा में कांग्रेस पार्टी कोई बात नहीं करती है’। यह सब सुनना चाहिए और उन नेताओं से पूछना चाहिए कि उनकी सारी तैयारियां कहां गई ?

May be an image of 4 people and templeअगर मुख्यमंत्री को उनके भाषण न मिल रहे हो तो हमें बताएं, हम उपलब्ध करवा देंगे। विधानसभा में एक उन्हें हम याद दिला चुके हैं। सदन के अंदर सारे कागज अध्यक्ष महोदय के माध्यम से उन्हें भी दिखाए जा चुके हैं।

May be an image of 1 person, temple and text

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार विपक्ष पर सारा दोष मढ़कर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती है। लोकतंत्र में जवाबदेही सबसे बड़ी चीज है।

May be an image of 2 people, temple, crowd and text जिन मुद्दों पर आप चुनकर आए हैं, उससे मुंह नहीं मोड़ सकते हैं। उस पर आप झूठ बोलकर नहीं बच सकते हैं। धीरे-धीरे सबने सच को स्वीकार कर लिया। कांग्रेस की जहां-जहां सरकारें हैं, उन प्रदेशों के हालात आज बहुत बुरे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

300 यूनिट बिजली फ्री की गारंटी दे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने बढ़ाए बिजली के दाम: जयराम ठाकुर

सुविधाएं देने का वादा कर सत्ता में आए और सत्ता में आते ही छीन रहे सुविधाएंहि माचल की तरह हरियाणा और जम्मू में भी कांग्रेस कर रही है बड़े-बड़े झूठे दावे एएम नाथ। शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब नहीं होगी खैर : 1,000 सैंपल में से 229 में शराब के सेवन की आई बात सामने

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में रासायनिक विश्लेषण के लिए राज्य की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे गए 1,000 रक्त सैंपल में से 229 में वाहन चलाते समय शराब के सेवन की बात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गहरी खाई में गिरी कार : 5 बहनों के इकलौते भाई की मौत

पावंटा साहिब :  लिफ्ट लेकर पांच बहनों का भाई कार में सवार हुआ तो उसे अंदाजा नहीं था कि यह उसका आखिरी सफर होगा. कार खाई में जा गिरी और उसकी मौत हो गई....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सालगिरह पर बधाई : भाग सिंह अटवाल और सतविंदर कौर अटवाल को

गढ़शंकर । सामाजिक कार्यकर्ता भाग सिंह अटवाल और सतविंदर कौर अटवाल निवासी नैनवा को 37वीं शादी की सालगिरह पर सतलुज ब्यास टाईम्स की और से बधाई। Share     
Translate »
error: Content is protected !!