कांग्रेस का मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष के अंडर आता : मैं पहला मुख्यमंत्री होऊंगा , जो आपको रिपोर्ट करेगा

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शपथ ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली बार सचिवालय पहुंचे। सचिवालय गेट के बाहर पुलिस की ओर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं (राजपत्रित कर्मचारी) संघ की ओर से नवनियुक्त मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुझे सेवा का मौका दिया है। इसके लिए वे लोगों के आभारी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं, किसानों, बागवानों, बुजुर्गों और युवाओं सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने ने इसके लिए पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर को श्रेय देते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने मेहनत करके पार्टी को आगे बढ़ाया है। इनके मार्गदर्शन में सरकार काम करेगी और प्रदेश का विकास किया जाएगा।
प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य ने सचिवालय पहुंच कर दी बधाई:
कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह उन्हें बधाई देने सचिवालय पहुंचे। इस दौरान प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री सुक्खू को फूलों का गुलदस्ता भेंट करने लगीं, तभी मुख्यमंत्री ने उनके सम्मान में कहा कि आप नहीं मैं आपको गुलदस्ता भेंट करूंगा।
उन्हीनों कहा मैं पहले कांग्रेस का मुख्यमंत्री हूं और कांग्रेस का मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष के अंडर आता है। मैं पहला मुख्यमंत्री होऊंगा, जो आपको रिपोर्ट करेगा। मुख्यमंत्री ने पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सम्मान में उन्हें माता की चुनरी भी भेंट की। वहीं इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी गुलदस्ता भेंट करके मुख्यमंत्री सुक्खू का स्वागत किया। इस दौरान खूब ठहाके भी लगे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टोंगलेन ट्रस्ट, धर्मशाला के एक प्रतिनिधिमंडल ने ट्रस्ट के निदेशक थेरचिन ग्याल्तसेन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से टोंगलेन ट्रस्ट, धर्मशाला के एक प्रतिनिधिमंडल ने ट्रस्ट के निदेशक थेरचिन ग्याल्तसेन जी के नेतृत्व में भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर भूख हड़ताल पहली अक्टूबर को 

गढ़शंकर, 28 सितंबर : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब और सी.पी.एफ. कर्मचारी यूनियन के संयुक्त आह्वान पर एन.पी.एस. पीड़ित कर्मचारी 1 अक्टूबर को होशियारपुर में जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में दिव्यांगजनों को वितरित किए उपकरण : दिव्यांगों की हर सहायता के लिए प्रदेश सरकार और विधायक संजय रतन हर संभव प्रयास कर रहे- रितु रतन

ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) ज्वालामुखी में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए इस अवसर रितु रतन ने कहा कि दिव्यांगों की हर सहायता के लिए प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फार्मा कंपनी में आयकर विभाग की रेड जारी : मालिक को कालका से लाई टीम

झाड़माजरी : हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित फार्मा कंपनी में पिछले 72 घंटों से अधिक समय से आयकर विभाग की रेड जारी है। शनिवार सुबह भी यहां विभाग की दबिश जारी रही।...
Translate »
error: Content is protected !!