ज्वालामुखी में दिव्यांगजनों को वितरित किए उपकरण : दिव्यांगों की हर सहायता के लिए प्रदेश सरकार और विधायक संजय रतन हर संभव प्रयास कर रहे- रितु रतन

by

ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) ज्वालामुखी में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए इस अवसर रितु रतन ने कहा कि दिव्यांगों की हर सहायता के लिए प्रदेश सरकार और विधायक संजय रतन हर संभव प्रयास कर रहे है।उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उत्थान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं तथा कुछ अधिनियम भी बनाए गए हैं। इन योजनाओं और अधिनियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए।ताकि सभी दिव्यांगजन इनका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर एसडीएम संजीव शर्मा ने कहा कि सभी कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगजनों की पहुंच को आसान बनाने के लिए सरकार की ओर से भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के साथ साथ समय समय पर जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जातें इसके साथ ही सरकार द्वारा दिव्यांगों के कल्याण के लिए आरंभ की गई योजनाओं को सुचारू तौर पर कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस अवसर पर बीएमओ संजय कुमार, तहसीलदार मनोहर लाल, राष्टृपति पुरस्कार सत्यपाल शर्मा, मंदिर न्यास प्रधान दिव्यांशु भूषण, पार्षद सुरिंदर चैधरी, युवा कांग्रेस महामन्त्री नीरज शर्मा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री का सीधा संवाद : करियर से पेपर लीक तक उठे सवाल, रैल स्कूल के विद्यार्थियों ने बेबाकी से रखीं समस्याएं

एएम नाथ। हमीरपुर, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल में विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने करियर, शिक्षा, स्वच्छता,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 पूर्व मंत्रियों व 2 पूर्व विधायकों सहित भाजपा में 8 बड़े नेता शामिल

चंड़ीगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे ने पंजाब कांग्रेस में खलबली मचा दी है। पंजाब के 4 पूर्व कांग्रेसी ममंत्रियो सहित 8 बड़े नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 78वां हिमाचल दिवस

अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय समारोह एएम नाथ।  हमीरपुर 03 अप्रैल। 78वां हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट की तंगी का बहाना नहीं चलेगा : रिटायरमेंट लाभ कर्मचारियों का संवैधानिक हक’ – हिमाचल हाई कोर्ट

रोहित जसवाल।  शिमला। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य के विश्वविद्यालयों और सरकारी विभागों को सख्त संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि पैसों की कमी का रोना रोकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हक नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!