कांग्रेस की टिकट पूर्व विधायक को देने की चर्चा , पूर्व विधायक कांग्रेस में लौटे : आस्था अग्निहोत्री के नाम की चर्च हमीरपुर सीट से होने के बाद अब कांग्रेस अब भाजपा को उसी के खेल से मात देने में जुटी

by

शिमला : दिल्ली में आज पूर्व विधायक राकेश कालिया को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया । इसी के साथ गगरेट विधानसभा उप चुनाव में अब राकेश कालिया को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चाएं है। हमीरपुर लोकसभा सीट से आस्था अग्निहोत्री के नाम की चर्चा शुरू होने के साथ ही कांग्रेस ने जीत दर्ज करने के लिए अपनी विसात विछानी शुरू कर दी है। राजनीती के माहिर खिलाड़ी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अब हमीरपुर लोक सभा सीट पर चाणक्य नीती का जमकर उपयोग करते दिखाई दे सकते है । अक्सर भाजपा द्वारा दूसरी पार्टिया के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर बढ़त बनाने की कोशिश की जाती है। अब कांग्रेस की नजर भाजपा से भाजपा के नाराज़ नेताओं पर है जिसके चलते आने वाले दिनों में और नेता भी कांग्रेस के पाले में दिख सकते है। कांग्रेस ने रणनीति के तहत ही भाजपा को छोड़ चुके पूर्व विधायक राकेश कालिया को कांग्रेस में शामिल किया गया है।
लोक सभा सीट हमीरपुर के अंतर्गत पड़ते जिला ऊना के गगरेट विधानसभा से पूर्व विधायक राकेश कालिया की 18 महीने बाद कांग्रेस पार्टी में वापसी हो गई है। विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस का टिकट कटने पर पूर्व विधायक राकेश कालिया भाजपा में शामिल हो गए थे। उक्त चुनाव दौरान कांग्रेस ने युवा चैतन्य शर्मा को टिकट दिया था। चैतन्य शर्मा गगरेट से चुनाव जीत गए थे। इस सभी के चलते मार्च 2024 में हिमाचल में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद स्पीकर ने अन्य पांच विधायकों सहित चैतन्य शर्मा को अयोग्य ठहरा दिया था। जिसके बाद चैतन्य शर्मा सहित सभी 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। चैतन्य शर्मा के भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद राकेश कालिया ने छोड़ दिया था।
राकेश कालिया 2 बार चिंतपूर्णी और एक बार गगरेट विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। वह पूर्व कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी रह चुके हैं और राकेश कालिया AICC के सचिव और मध्य प्रदेश में कांग्रेस सह प्रभारी भी रह चुके हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अस्थायी रूप से रह रहे बिहार के मतदाता एसआईआर के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

एएम नाथ। शिमला : राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण ;एसआईआरद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें गणना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकारों की अनदेखी का शिकार ऐतिहासिक ‘हरो दा पो’ को संभालने और विकसित करने का जिम्मा अब कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब के मुख्य संचालक बाबा सतनाम सिंह ने  संभाला

माता हरो आठ किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके से पानी मटकों में सिर पर पानी लाकर इस जगह राहगीरों को पिलाती थी महाराजा रणजीत सिंह ने भी ‘माता हरो दा पो’ से पानी पी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री उज्जवला व गृहिणी सुविधा योजना के तहत 32151 गैस कंनेक्शन वितरित: एडीसी

ऊना, 15 सितंबर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा तथा जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आज आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। एडीसी ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में वास्तविक समानता के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक : मुकेश रेपसवाल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व चंबा दिवस हर्षोल्लास से आयोजित हेरिटेज वॉक से प्रतिभागियों ने जानी चंबा की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत एएम नाथ। चंबा, मार्च 8 : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला...
Translate »
error: Content is protected !!