एक ही नारा, एक ही नाम’ ‘जय श्री राम, जय श्री राम’ के गगनभेदी नारों से गूंजा गढ़शंकर : निमिषा मेहता व साथियों ने किया शोभा यात्रा का शानदार स्वागत

by

गढ़शंकर,16 अप्रैल : मर्यादा पुरुषोत्तम रघुकुल श्रमणी प्रभु श्री राम जी के प्रगट दिवस पर गढ़शंकर शहर में रामभक्तों ने श्री रामनवमी शोभा यात्रा निकाली। यह शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर श्री आनंदपुर साहिब चौक, नंगल, चौक, बंगा चौक, होशियारपुर रोड, शहर के विभिन्न स्थानों व बाजारों से होते हुए वापस सनातन धर्म मंदिर पहुंची। इस दौरान चंडीगढ़ चौक समाजसेवी निमिषा मेहता व उनके साथियों ने शोभा यात्रा का शानदार स्वागत किया। इस अवसर पर निमिषा मेहता व श्रद्धालुओं ने ‘एक ही नारा, एक ही नाम, ‘जय श्री राम, जय श्री राम, के नारों से शहर को श्री राम भगवान के रंग में रंग दिया। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर राम भक्तों के जमकर नृत्य किया और शहर वासियों को भी राम नाम पर झूमने पर बेबस कर दिया। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियों के माध्यम से भगवान श्री राम के जीवन को पेश किया गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए खान-पीने के स्टाल लगाए गए। इस शोभा यात्रा में गणमान्य नागरिकों के साथ साथ विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के नुमाइंदे भी उपस्थित थे।
कैप्शन… श्री राम नवमी शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए समाजसेवी निमिषा मेहता व उनके साथी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

On the directives of the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/March 1 :  Today SSP Sandeep Kumar Malik launched and led the operation from City Police Station to Clock Tower area. SSP said the police will aggressively act against drug peddlers besides initiating...
पंजाब

कृषि विकास अधिकारी द्वारा बच्चे समेत खुदकुशी

लुधियाना : स्थानीय पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी स्थित कृषि विकास कार्यालय में कृषि विकास अधिकारी रमनदीप कौर ने अपने 8 वर्षीय बच्चे समेत खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक रमनदीप कौर द्वारा बच्चे को पहले...
article-image
पंजाब

लालपुरा पर कार्रवाई की मांग : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ अकाली दल के शिष्ट मंडल ने राज्य सीईओ सिबिन से की शिकायत

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के शिष्ट मंडल ने आज राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के खिलाफ शिकायत दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!