कांग्रेस के बाग़ी रवि ठाकुर का शिमला में NSUI ने किया घेराव : तनावपूर्ण माहौल में बोले- गद्दारों का आगे भी जारी रहेगा विरोध

by
भाजपा ने की निंदा, चुनाव आयोग से शिकायत की कही बात
एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस से बगावत के बाद भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को अब विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लाहौल स्पीति से पूर्व में विधायक रहे व उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे रवि ठाकुर को आज शिमला में एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
दरअसल रवि ठाकुर नवनियुक्त राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आशियाना रेस्टोरेंट पहुंचे थे जहां एनएसयूआई और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया रवि ठाकुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, घेराव किया।
कुछ समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई लेकिन पुलिस बल ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को खदेड़ कर माहौल को शांत किया। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छत्रर सिंह ठाकुर ने कहा कि वे जानना चाहते थे ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी कि कांग्रेस के खिलाफ वोट किया।
उन्होंने कहा कि एनएसयूआई इसका विरोध कर रही है और आने वाले समय में जहां भी यह बगावत करने वाले विधायक दिखेंगे इनका इसी प्रकार विरोध किया जाएगा और पुतले जलाए जाएंगे।
जनता ने चुन के भेजा था लेकिन ये दलाली कर रहे हैं आने वाले समय में ये जहां भी मिलेंगे इनका कड़ा विरोध किया जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने इस पूरे घटनाक्रम का विरोध किया है।
चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि आशियाना में राज्यस्पभा सांसद की प्रेस कॉन्फ्रेंस थी लेकिन जैसे एनएसयूआई और कांग्रेस के लोगों ने गुड़ागर्दी की है। कांग्रेस के नेताओं के बाद कार्यकर्ता ने संतुलन खो दिया है।
प्रशासन और पुलिस इस पर कार्यवाही करें अगर ऐसा नहीं हुआ तो चुनाव आयोग से शिकायत की शिकायत की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों, पुलों व रज्जूमार्ग परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने नितिन गडकरी से की चर्चा

रोहित भदसाली। शिमला / नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर प्रदेश में विभिन्न सड़कों, पुलों और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांडा व शिमला चिकित्सा महाविद्यालयों में सैंकड़ों पद भरने की स्वीकृति : चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रदान की जाएंगी विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएंः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ।  शिमला  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, जिला कांगड़ा तथा इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबधित मामलों में विभाग त्वरित कार्रवाई करें : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों के वन मंजूरी से संबंधित मामलों के निष्पादन में संबंधित विभाग त्वरित कार्रवाई करें ताकि जनहित से संबंधित विकास कार्यों को शीघ्र अमलीजामा पहनाया...
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेला : नितिन कुमार, ऋचा शर्मा, गौरव कौंडल, एसी भारद्वाज, कुसुम जस्सी, ममता भारद्वाज और लोक नाटक धाजा होंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र

ऊना, 27 मई – ऊना जिला के उपमंडल बंगाणा में जिला स्तरीय पिपलू मेला 2023 का आयोजन 30 मई से 1 जून तक किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए पिपलू मेला कमेटी...
Translate »
error: Content is protected !!