सड़कों, पुलों व रज्जूमार्ग परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने नितिन गडकरी से की चर्चा

by
रोहित भदसाली। शिमला / नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर प्रदेश में विभिन्न सड़कों, पुलों और रज्जूमार्ग परियोजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश को उदार वित्तीय सहायता और सहयोग का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को राज्य में चार नई सड़क परियोजनाओं के निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें आवागमन का मुख्य साधन हैं, इसलिए समग्र विकास और पर्यटकों की सुविधा के लिए सड़कों को सुदृढ़ करना अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने आग्रह किया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को प्रदेश में यथासम्भव सुरंगें निर्मित करने की संभावनाओं को तलाशना चाहिए, जिससे सड़कों के रख-रखाव की लागत में कमी आएगी।
मुख्यमंत्री ने सोलन-परवाणू सड़क मार्ग के रिएलाइनमेंट की समीक्षा करने और दुर्घटना संभावित स्थानों को ध्यान में रखते हुए नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर विचार करने का आग्रह किया।
उन्होंने शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग के शेष हिस्सों को चार लेन बनाने का भी आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह सिंह और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने चार एचपीपीएस अधिकारी बदले

शिमला : प्रदेश सरकार ने 4 हिमाचल पुलिस प्रशासनिक अधिकारी (एचपीपीएस) के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसे लेकर मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। 2008 बैच के अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 जनवरी को होगा तुझार में लाला वाले पीर का मेला

मेले में कुश्ती दंगल में नामी पहलवान लेंगे भाग पट्टा मेहलोग, 26 जनवरी : मेहलोग क्षेत्र में वैसे तो वर्ष भर बहुत से मेले आयोजित होते है परंतु ग्राम पंचायत कैंडोल के गांव तुझार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल में शीघ्र तैनात होगा बाल रोग विशेषज्ञ : पालमपुर अस्पताल प्रदेश के बेहतर संस्थानों में : आशीष बुटेल*

पालमपुर, 5 दिसंबर : मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर सिविल अस्पताल प्रदेश के बेहतर स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार है। जहाँ पालमपुर, सुलाह, जयसिंहपुर, बैजनाथ, जोगिंदरनगर, धर्मपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने रोहड़ू मेले के समापन समारोह में की शिरकत : रोहड़ू-चिड़गांव सड़क के उन्नयन कार्य पर लगभग 20 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे- विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जनसमूह को...
Translate »
error: Content is protected !!