कांग्रेस के 3 पूर्व नेताओं को ‘वाई’ श्रेणी की केंद्र सरकार ने करवाई वीआईपी सुरक्षा मुहैया : 2 भाजपा में शामिल हो चुके

by

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के 3 पूर्व नेताओं को केंद्र सरकार ने ‘वाई’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा मुहैया कराई है जिसके तहत इनकी सुरक्षा में अर्धसैनिक बलों के कमांडो तैनात रहेंगे। सूत्रों ने वीरवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इन 3 नेताओं में से 2 भाजपा में शामिल हो चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि विक्रमजीत सिंह चौधरी, उनकी मां करमजीत कौर चौधरी और तजिंदर सिंह बिट्ट को केंद्रीय खुफिया एजैंसियों द्वारा खतरे का पता चलने के कारण ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। करमजीत कौर और बिट्ट हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि सीआरपीएफ को गृह मंत्रलय (एमएचए) द्वारा सुरक्षा कवर प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को हाल ही में कांग्रेस ने कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। विक्रमजीत की मां करमजीत कौर चौधरी 20 अप्रैल को भाजपा में शामिल हो गई थीं। कांग्रेस सचिव बिट्ट भी उसी दिन भाजपा में शामिल हो गए थे। बिट्ट को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का करीबी सहयोगी माना जाता था। ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत लगभग 4-5 सशस्त्र कमांडो पंजाब में यात्र के दौरान तीनों राजनेताओं में से प्रत्येक की सुरक्षा करेंगे। उम्मीद है कि सीआरपीएफ जल्द ही तीनों नेताओं की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में 22 पंजाबियों की संसद में एंट्री : ब्रैम्पटन की 5 में से 5 सीटों पर पंजाबी विजयी

कनाडा में हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में पंजाबी समुदाय ने इतिहास रच दिया है। इस बार कुल 22 पंजाबी उम्मीदवार संसद के लिए चुने गए जो अब तक का सबसे बड़ा...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल होशियारपुर में एसबीआई द्वारा सेनेटरी पैड इंसीनरेटर और किट्स का वितरण

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के तहत स्थानीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

IPL की तर्ज पर होगा क्रिकेट टूर्नामेंट : विजेता टीम को 7 लाख का प्राइज

शिमला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट लीग दुआरा IPL की तर्ज पर हिमाचल में भी 2023 में इवेंट की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट 15 अप्रैल से 1 मई तक शिमला के भराड़ी ग्राउंड में...
article-image
पंजाब

भाजपा ने गिद्दड़बाहा, बरनाला, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक के विधानसभा उपचुनावों के लिए बनाई टीमें

चंडीगढ़। गिद्दड़बाहा, बरनाला, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक के संभावित विधानसभा उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने कमर कस ली है और इन चार विधानसभाओं के इन्चार्ज, को-इन्चार्ज के...
Translate »
error: Content is protected !!