भाजपा ने गिद्दड़बाहा, बरनाला, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक के विधानसभा उपचुनावों के लिए बनाई टीमें

by

चंडीगढ़। गिद्दड़बाहा, बरनाला, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक के संभावित विधानसभा उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने कमर कस ली है और इन चार विधानसभाओं के इन्चार्ज, को-इन्चार्ज के साथ इनके अंतर्गत आते 18 मंडलों के कोऑर्डिनेटर व को-कोऑर्डिनेटर की टीमें बनाई है । पंजाब भाजपा के कार्यालय सचिव सुनील भारद्वाज के अनुसार गिद्दड़बाहा विधानसभा के इन्चार्ज अविनाश राय खन्ना व को-इन्चार्ज दयाल सोढ़ी होंगे, बरनाला विधानसभा के इन्चार्ज मनोरंजन कालिया व को-इन्चार्ज जगमोहन सिंह राजू, चब्बेवाल विधानसभा के इन्चार्ज शवेत मलिक व को-इन्चार्ज परमिंदर बराड़, डेरा बाबा नानक विधानसभा के इन्चार्ज अश्वनी शर्मा व को-इन्चार्ज राकेश राठोड होंगे । इसके साथ साथ प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन विधानसभा उपचुनावों में मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी, व अन्य प्रशासकीय कार्य के इन्चार्ज रहेंगे ।

गिद्दड़बाहा विधानसभा के अंतर्गत आते मंडलों में गिद्दड़बाहा मंडल के हरजोत सिंह कमल कोऑर्डिनेटर व मोना जैसवाल को-कोऑर्डिनेटर होंगे, कोट भाई मंडल के राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी कोऑर्डिनेटर व दुर्गेश शर्मा को-कोऑर्डिनेटर होंगे, डोडा मंडल के हरमिंदर सिंह जस्सी कोऑर्डिनेटर व शिवराज चौधरी को-कोऑर्डिनेटर होंगे, गुरुसर मंडल के सरूप चंद सिंगला कोऑर्डिनेटर व वंदना सांगवान को-कोऑर्डिनेटर होंगे, कोटली अबलू मण्डल के इंद्र इकबाल सिंह अटवाल कोऑर्डिनेटर व राजेश पठेला को-कोऑर्डिनेटर होंगे।

बरनाला विधानसभा के अंतर्गत आते मंडलों में मण्डल बरनाला ईस्ट के जगदीप सिंह नकई कोऑर्डिनेटर व जतीन्द्र मित्तल को-कोऑर्डिनेटर होंगे, मंडल हंडियाया के मँगत राय बंसल कोऑर्डिनेटर व दामन थिंद बाजवा को-कोऑर्डिनेटर होंगे, मंडल धनौला के अरविन्द खन्ना कोऑर्डिनेटर व जीवन गर्ग को-कोऑर्डिनेटर होंगे, मंडल बरनाला वेस्ट के जसबीर सिंह बराड़ कोऑर्डिनेटर व रणदीप सिंह देओल को-कोऑर्डिनेटर होंगे ।

चब्बेवाल विधानसभा के अंतर्गत आते मंडलों में मंडल चब्बेवाल के के.डी. भण्डारी कोऑर्डिनेटर व भानु प्रताप को-कोऑर्डिनेटर होंगे, मंडल कोट फतुही के जंगी लाल महाजन कोऑर्डिनेटर व दिनेश सरपाल को-कोऑर्डिनेटर होंगे, भाम मंडल के सुशील कुमार रिंकू कोऑर्डिनेटर व अनिल सचचर को-कोऑर्डिनेटर होंगे, मंडल अहराना कलां के शीतल अंगुराल कोऑर्डिनेटर व राजेश बाघा को-कोऑर्डिनेटर होंगे ।

डेरा बाबा नानक के अंतर्गत आते मंडलों में मंडल डेरा बाबा नानक के अश्वनी सेखड़ी कोऑर्डिनेटर व मंजीत सिंह राय को-कोऑर्डिनेटर होंगे, मंडल बक्शीवाल के फतेहजंग बाजवा कोऑर्डिनेटर व राकेश शर्मा को-कोऑर्डिनेटर होंगे, मंडल घुमन कलां के अरुणेश शाकर कोऑर्डिनेटर व सुखविंद्र सिंह पिंटू को-कोऑर्डिनेटर होंगे, मंडल ध्यानपुर के बलविंदर सिंह लाडी कोऑर्डिनेटर व गुरप्रताप सिंह टिक्का को-कोऑर्डिनेटर होंगे, मंडल कलानौर के हरजिन्दर सिंह ठेकेदार कोऑर्डिनेटर व राजेश हनी को-कोऑर्डिनेटर होंगे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में पीने वाले पानी से संबंंधित चल रहे हैं 2 हजार करोड़ रुपए की प्रोजैक्ट: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव न्यू बैंक कालोनी में 25 लाख रुपए की लागत बनने जा रही टंकी, नए सोलर सिस्टम व वाटर मीटर का रखा नींव पत्थर होशियारपुर, 07 फरवरी: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम...
article-image
पंजाब

पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : उत्तराखंड निवासी सहित 3 लोग चरस और चिट्टे के साथ गिरफ्तार

एएम नाथ । मंडी । जिला में पुलिस ने नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर 3 लोगों को मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...
article-image
पंजाब

पंजाब को फिर से खुशहाल बनाने का अभियान है “युद्ध नशे विरुद्ध” – डॉ. इशांक कुमार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अपने बच्चों, समाज और अपने भविष्य को बचाने के लिए, आइए हम पंजाब को नशामुक्त बनाने में सरकार का साथ दें। इस आह्वान के साथ, चब्बेवाल के विधायक डॉ. इशांक कुमार...
article-image
पंजाब

ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर पर मानहानि का केस करेंगे कहा सुखबीर सिंह बादल ने

अमृतसर : पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर मानहानि का केस करने का एलान किया है। बादल ने कहा कि मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!