कांग्रेस को झटका : बीजेपी का दामन कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने थामा

by

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।। इन नेताओं को भाजपा पंजाब के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया की उपस्थिति में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

नए शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए भाजपा नेतृत्व ने कहा कि भाजपा की नीतियों, विचारधारा और नेतृत्व पर नेताओं एवं जमीनी कार्यकर्ताओं का बढ़ता विश्वास, पंजाब में पार्टी की बढ़ती ताकत और स्वीकार्यता को दर्शाता है।

ये हैं भाजपा में शामिल होने वाले नेता

अश्वनी कुमार शर्मा – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इंटक, पूर्व चेयरमैन, पंजाब लेबर एवं एम्प्लायमेंट सेल
मोती लाल धमाका – पूर्व विधायक उम्मीदवार (1991), पूर्व पार्षद उम्मीदवार (2002), उपाध्यक्ष, पंजाब इंटक
अनिल कुमार राजा – ब्लाक अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस, छेहर्टा
पं. प्रिंस धामी – अध्यक्ष, पंजाब ब्राह्मण मंच
मट्टू कोहली (जालंधर) – पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता
अवतार सिंह – पूर्व सैनिक
अंकुर शर्मा, अजयपाल सिंह
नितीश महाजन – अधिवक्ता
राहुल घनोत्रा, राहुल शर्मा और अनमोल बजाज।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ब्यूरो ने नायब तहसीलदार के रीडर-कम-रजिस्ट्री क्लर्क को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को 20,000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में नायब तहसीलदार, बाबा बकाला के रजिस्ट्री क्लर्क-कम-रीडर के रूप में तैनात गुरबख्श सिंह को रंगे हाथों...
article-image
पंजाब

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर द्वारा गौशाला के शुभारंभ पर मेडिकल कैम्प किया जाएगा आयोजित

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन के आध्यात्मिक प्रमुख महंत स्वामी उदयगिरि जी महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन श्री महंत स्वामी बसन्त गिरी जी के आशीर्वाद से मंदिर...
article-image
पंजाब

सड़क दुर्घटना में 3 युवकों की जान गई..2 घायल

अबोहर : रविवार की रात एक भयानक सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 16 किलो हेरोइन की बरामद….पाकिस्तान से आती थी खेप, 2 ग्रिफ्तार

तरनतारन। पाकिस्तान बैठे समग्लरों से राबता बनाकर हेरोइन की खेप मंगवाकर राज्य भर में सप्लाई करने वाले अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर नाकाबंदी दौरान गिरफ्तार किया गया। थाना...
Translate »
error: Content is protected !!