सड़क दुर्घटना में 3 युवकों की जान गई..2 घायल

by

अबोहर : रविवार की रात एक भयानक सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों सहित तीन युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चौक से टकरा गई।

मृतकों की पहचान उदय (24), विशाल (22) और रमन (22) के रूप में हुई है। उदय और विशाल सगे भाई थे और अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे। उदय विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। रमन उनके रिश्तेदार थे। इस घटना ने परिवार पर गहरा दुख छा दिया है। घायलों की पहचान रोशन और अनमोल के रूप में हुई है। सभी युवक अबोहर के पास स्थित गांव बलुआणा के निवासी थे। बताया गया है कि वे किन्नू तोड़ने का काम करते थे और रविवार रात एक सौदा तय कर लौट रहे थे।

यह दुर्घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात लगभग सवा एक बजे हुई। कार हनुमानगढ़ मार्ग से आ रही थी और रोटी चौक की दिशा में पुल से उतर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की गति बहुत तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और कार चौक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चौक का ढांचा भी टूट गया। दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल अवस्था में वाहन में फंसे मिले। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिजनों तथा पुलिस को सूचित किया। बाद में एक और घायल की मौत हो गई।

सिटी-1 थाना प्रभारी रविंदर सिंह के अनुसार, तीनों मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल की शवगृह में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवा वर्ग को खेलों की ओर धयान देने तथा नशे छोड़े -पंकज

गढ़शंकर । पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सैल के को चेयरमैन पंकज कृपाल गांव सौली में चौथे पीर बाबा मीर हुसैन क्रिकेट टूरनामैंट के फाइनल में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए तथा खिलाड़ियों को ईनाम...
article-image
पंजाब

जीओजी ने करोना जैसी आपदा के समय भी खुद को खतरे में डालकर समाज की सेवा की : विधायक जय कृष्ण रौड़ी

गढ़शंकर : जिला प्रमुख कर्नल मलूक सिंह (जीओजी) के आदेशानुसार गढ़शंकर की जीओजी टीम की बैठक आज खेतीबाड़ी भवन गढ़शंकर में मौजूदा विधायक जय कृष्ण रौड़ी के साथ आपसी सहयोग, जान पहचान व तालमेल...
Translate »
error: Content is protected !!