तुमने 2 जवान शहीद किए….हम 10 मारेंगे : पुलिसकर्मियों की हत्या करने वालों को लॉरेंस गैंग की खुली धमकी

by

गुरदासपुर :  आदियां पुलिस पोस्ट पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में लॉरेंस गैंग की तरफ से घटना को अंजाम देने वालों को खुली धमकी दी है. लॉरेंस गैंगे के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है ।

पोस्ट में कहा कि हमारे देश के 2 काबिल व ईमानदार अफसरों को आतंकियों ने शहीद किया है. हम इसका बदला खून से लेंगे. दरअसल ये खुली चेतावनी उस ग्रैंग को दी गई है जिसने दोनों पुलिस कर्मियों की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में लिखा गया है कि तुमने 2 शहीद किए हैं, हम 10 मारेंगे. इन आतंकियों का साथ देने वाले गद्दार गैंगस्टरों का गला काटेंगे. देश की रक्षा करने वाले सैनिकों और प्रशासन की तरफ आंख उठाने वालों की आंखें निकाल लेंगे. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप तुम्हें ऐसी गंदी मौत देगा कि आगे से कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा।

दो पुलिसकर्मियों की हुई थी हत्या :  दरअसल, रात करीब शनिवार और रविवार की दरमियानी रात में गुरदासपुर के दुरंगला पुलिस पोस्ट पर तैनात एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह चौकी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है. सुबह करीब 8 बजे आदियां गांव के सरपंच कमलजीत सिंह पुलिस पोस्ट पहुंचे तो एएसआई कुर्सी पर मृत अवस्था में मिला, जबकि होमगार्ड चारपाई पर रजाई में लिपटा पड़ा था।

लॉरेंस ग्रुप की ये सीधी धमकी कत्ल की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) को दी गई है. TTH के नाम से कल पोस्ट जारी कर दावा किया गया था कि दोनों की हत्या उनकी अल बुर्क ब्रिगेड ने की है।

लॉरेंस गैंग की खुली धमकी से बढ़ा तनाव :  पुलिस अधिकारियों ने कहा कि टीटीएच नाम के संगठन की वास्तविकता पर संदेह है, जबकि लॉरेंस गैंग की खुली धमकी से माहौल और तनावपूर्ण हो गया है. हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का सच सामने लाया जाएगा. सीमावर्ती पंजाब में दो पुलिसकर्मियों की यह हत्या अब सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि आतंकी दावे, गैंगस्टर चेतावनी और अंतरराष्ट्रीय साजिशों के आरोपों के बीच बड़ी सुरक्षा चुनौती बन चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

18 सितंबर को 1.55 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

एएम नाथ। चंबा ; उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुशासन, आत्मविश्वास को मजबूत करने के साथ व्यक्तित्व विकास के लिए खेलें महत्वपूर्ण : पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ सरकार की शिक्षा, खेल-संस्कृति एवं प्रतिभा संवर्धन को विशेष प्राथमिकता राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं की पुरस्कार राशि...
article-image
पंजाब

नशा मुक्ति केंद्रों पर इलाज के लिए भर्ती हुए, हजारों लोगों को अब नशामुक्ति दवाओं की लग गई लत : मुफ्त नशामुक्ति दवाएं उपलब्ध कराने पर 102 करोड़ रुपये खर्च कर रही सरकार

चंडीगढ़ :  राज्य में सरकारी और निजी नशा मुक्ति केंद्रों पर इलाज के लिए भर्ती किए गए हजारों लोगों को अब नशामुक्ति दवाओं की लत लग गई है।  पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईसी संजौली शाखा में 100 पदों के लिए 22 सितंबर को होगी कैंपस इंटरव्यू

एएम नाथ । शिमला : जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा एलआईसी ऑफ इंडिया, शाखा संजौली, शिमला में विभिन्न पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 22 सितंबर, 2026 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार...
Translate »
error: Content is protected !!