कांग्रेस ने ऊना में बिछाई संगठन की नई बिसात, 13 उपाध्यक्ष और 24 महासचिव नियुक्त…दिग्गज नेताओं के साथ जमीनी कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां

by

रोहित जसवाल।  ऊना: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार के अनुमोदन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ऊना की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम के नेतृत्व में गठित नई जंबो कार्यकारिणी में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया गया है।May be an image of ticket stub and text

नई कार्यकारिणी में 13 उपाध्यक्ष, 24 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 16 सचिव, दो मीडिया कोऑर्डिनेटर और 14 एग्जीक्यूटिव मेंबर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा जिले के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों और विभिन्न स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

दिग्गज नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया

नई कार्यकारिणी में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, गगरेट के विधायक राकेश कालिया, कुटलैहड़ के विधायक विवेक कुमार और चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन कुमार बबलू को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

इसके अलावा पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिले के सभी पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भी विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में शामिल किया गया है।

जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद, नगर निकायों के चेयरमैन व पार्षद, बीडीसी और नगर पंचायतों के अध्यक्ष-पार्षद तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को भी विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर स्थान दिया गया है।

13 उपाध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

जिला कांग्रेस की नई टीम में विपिन राणा, जोगिंदर मिन्हास, लेखराज भारती, जसपाल जस्सा, राजेंद्र पाल, सुदेश कुमारी, कपूर दीन, एसएन शुक्ला, गुरमेल सिंह, राम आसरा शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, अच्छर बीबी और रमेश ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।May be an image of text

24 महासचिव नियुक्त

महासचिव पद पर पंकज कुमार, मनीष शर्मा नंगल, दिलबाग सिंह, सुभद्रा देवी, रमेश, संदीप कुमार शर्मा, प्रवीण कुमारी, राकेश कतनोरिया, शफेट मोहम्मद, हरदेव सिंह, गुरमीत सिंह, प्रदीप कुमार, धर्मवीर ठाकुर, विनोद कुमार, अश्विनी दत्ता, विजय आंगरा, रोहित ठाकुर, अजय पाल सिंह, चरनी देवी, संजय ठाकुर, महेंद्र सिंह, कंचन रानी, गोपाल सैनी और तिलकराज सैनी को जिम्मेदारी दी गई है।

बृजेश डोगरा को जिला कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मीडिया की जिम्मेदारी दो पदाधिकारियों को

पार्टी के मीडिया संबंधी कार्यों के लिए महेश राणा और सुरेश कुमार को मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

16 सचिव भी नियुक्त

नई कार्यकारिणी में सुनीता कुमारी, शाम लाल, योगराज खंडवाल, प्रकाश चंद, श्याम चड्ढा, अनीता रानी, बिहारी लाल, रघु दत्त, भानु प्रताप जसवाल, जसबीर कौर, कुशल कुमार बांका, आशीष शर्मा, अशोक कुमार सैनी, नरेश कुमारी, दलविंदर सिंह और अनिता कुमारी को सचिव बनाया गया है।May be an image of ticket stub and text

बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने का लक्ष्य

जिलाध्यक्ष देशराज गौतम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया है।

देशराज गौतम ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं एआईसीसी महासचिव रजनी पाटिल, सह-प्रभारी चेतन चौहान और विदित चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, संगठन महासचिव विनोद जिंटा तथा ऊना जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं और विधायकों का संगठन को मजबूत करने में सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।  गौतम ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नई जिला टीम के सामूहिक प्रयासों से कांग्रेस संगठन जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ प्रत्येक पदाधिकारी को संगठन के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करना होगा। सामूहिक प्रयासों से कांग्रेस को नई बुलंदियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उन कार्यकर्ताओं को भी संदेश दिया जिन्हें नई कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे साथियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस एक बड़ा परिवार है और पार्टी के समर्पित एवं मेहनती कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में उनकी क्षमता, निष्ठा और योगदान के अनुरूप उचित जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

HPCA स्टेडियम को मिला IPL 2026 का सर्वश्रेष्ठ मैदान और पिच पुरस्कार : चंबा के मनुज शर्मा की मेहनत रंग लाई, HPCA को मिला राष्ट्रीय सम्मान

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम ने जीता ‘IPL Pitch and Ground Award’, मिले ₹25 लाख एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के धर्मशाला स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 अगस्त को हिमाचल में खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, आदेश जारी

एएम नाथ । शिमला, 29 जुलाई :  हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने राज्य भर के सभी सरकारी स्कूलों को 15 अगस्त को खुले रहने और स्वतंत्रता दिवस को पूरी गरिमा और देशभक्ति के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव : महोत्सव के लिए आर.एस. बाली ने 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा – *माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने के लिए दिए 25 लाख

आर.एस. बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता* रोहित भदसाली।  अंब(ऊना), 28 सितंबर. माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : DC मुकेश रेपसवाल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल एएम नाथ। चम्बा ,:  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपासवाल कि अध्यक्षता में चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में...
Translate »
error: Content is protected !!