भटियात की बेटी, हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की छात्रा अदरीजा टाप-10 में : 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित 

by
एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12 वीं के विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में भटियात के हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की बेटी ने टाप-10 में जगह बनाकर जिला चंबा का नाम रोशन किया है। हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की छात्रा अदरीजा ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। अदरीजा ने बताया कि वह रोजाना 5-6 घंटे पढ़ाई करती है ओर वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहती है। अदरीजा दसवीं की परीक्षा में भी प्रदेश में टाप -10 में सातवां स्थान हासिल कर चूकी है। अदरीजा के पिता सुधीर दत्त गौतम कांगड़ा सैंट्रल को आपरेटिव बैंक में प्रबंधक हैं तथा माता स्मृति राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होवार में गणित की  प्रवक्ता है। अदरीजा ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में उसे उसके माता पिता नाना नानी व गुरूजनों का  काफी प्रोत्साहन मिल रहा है। टाप-10 में स्थान हासिल करने पर स्कूल के चेयरमैन दिनेश शर्मा व प्रधानाचार्या वंदना शर्मा ने अदरीजा तथा उनके माता पिता को बधाई दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कडूआना स्थित गुरूद्वारा में सजा दीवान रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन कर संगत को किया निहाल अटूट लंगर का आयोजन

बीबीएन, 3 अप्रैल (तारा) : बद्दी के कडूआना स्थित गुरुद्वारे में आयोजित सालाना गुरमति समागम के तीसरे दिन दीवान सजा और शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरूद्वारा के संस्थापक संत बाबा सुंदर सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल को महाराणा प्रताप पर बयान देना पड़ा भारी…. सुन रे गुलाबचंद, औकात में रह. पंजाब के राज्यपाल को करणी सेना ने दी जान से मारने की धमकी

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई है। गुलाबचंद कटारिया को यह धमकी क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंदिर परिसर में कहर बनकर गिरा पेड़ : 14 साल के मासूम की गई जान

रोहित जसवाल : टाहलीवाल । गांव नंगल कलां में बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे के लिए साफ-सफाई के दौरान अचानक एक पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आकर 14 वर्षीय किशोर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हवलदार जतिन्द्र सिंह के परिजनों को बीमा राशि का एक करोड़ रुपए का चैक प्रदान

एएम नाथ।  सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा तथा पंजाब नेशनल बैंक सोलन के मण्डल प्रमुख दया नन्द कर्दम ने आज भारतीय सेना की जम्मू एण्ड कश्मीर राईफल्स के हवलदार स्वर्गीय जतिन्द्र सिंह के...
Translate »
error: Content is protected !!