सरकार के दावे की खुली पोल, ‘बारिश’ से मंडियों में पड़ी और ट्रकों में ले जाए जा रहे गेहूं की बोरियां भीगीं : खुले आसमान के नीचे पड़ी गेहूं की बोरियां में भरा गेहूं हुआ गीला

by
गढ़शंकर, 29 अप्रैल : गढ़शंकर की अनाज मंडी में लिफ्टिंग की धीमी गति और तिरपाल की कमी के कारण सोमवार को हुई बारिश के कारण गेहूं से भरी बोरियां भीग गई। इस बारिश ने पंजाब सरकार द्वारा गेहूं खरीद के पर्याप्त इंतजामों की पोल भी खोल दी। मंडी में गेहूं की खरीद तो हो गई, लेकिन लिफ्टिंग न होने के कारण मंडियों में पड़ी हजारों बोरियां बारिश में भीगने से खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। जब पत्रकारों ने इन मंडियों का दौरा किया तो देखा कि माहिलपुर और गढ़शंकर की मंडियों में हजारों बोरियां खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई थीं और जो बोरियां तिरपाल से ढकी हुई थीं वह भी बारिश के कारण गीली हो गई थीं और बिना ढके बोरियां भी भीग रही थीं । इस मौके पर ट्रकों में भरकर स्टोर तक ले जाई जा रही गेहूं की बोरियां ढकी न होने के कारण भीग रही थीं, लेकिन ट्रक चालक इन बोरियों को ढकने की बजाय ट्रकों को ले जा रहे थे। बारिश के कारण मंडी में गेहूं की बोरियां और ट्रक भीगने के मामले में मार्केट कमेटी के अधिकारी और खरीद एजेंसियों के अधिकारी एक-दूसरे को जिम्मेदार बताकर अपना पल्ला झाड़ते नज़र आये। जबकि उनकी लापरवाही से सरकार द्वारा खरीदे गए गेहूं को भारी नुकसान होगा। इस संबंध में गढ़शंकर मार्केट कमेटी के अधिकारी गुरेश सहगल और माहिलपुर गुरविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब खरीद एजेंसियां ​​गेहूं खरीदती हैं तो उसकी देखभाल करना उनकी जिम्मेदारी है। खरीद एजेंसियों पनग्रेन गढ़शंकर के इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, मार्कफेड के गढ़शंकर ब्रांच मैनेजर जसवीर सिंह और पनसप के इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब गेहूं की बोरिया स्टोर में आती है तब उनकी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि ट्रक में गेहूं को मंडी से स्टोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ट्रक ऑपरेटर की होती है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवान वाल्मिकी शक्ति सेना पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट अजय थापर को किया सम्मानित

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव सतनौर में आयोजित श्री हनुमान चालीसा जी का साप्ताहिक पाठ शिव मंदिर सतनौर में करवाया गया। इस अवसर पर भगवान वाल्मिकी शक्ति सेना के पंजाब अध्यक्ष एडवोकेट श्री अजय...
article-image
पंजाब

Martyrs Are Our Heritage, Not

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/August 17 : Former Nagar Sudhar Trust chairman Advocate Rakesh Marwaha said the martyrs who sacrificed their lives for the nation, including immortal martyr Lala Lajpat Rai and countless others, cannot be...
article-image
पंजाब

एसएसपी संदीप कुमार मलिक से वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने की विशेष बातचीत – एसएसपी मलिक ने कहा नशा विरोधी मुहिम में होशियारपुर पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नशा बरामद, ज़िला जल्द बनेगा नशा मुक्त

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने एसएसपी संदीप कुमार मलिक से की मुलाकात – नशा विरोधी मुहिम में होशियारपुर पुलिस की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में नशा बरामद, ज़िला जल्द बनेगा नशा मुक् होशियारपुर/ दलजीत...
article-image
Uncategorized , पंजाब

सांसद सिमरनजीत सिंह मान को पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर घर में ही किया नजरबंद : खैहरा ने कहा पंजाब में माहौल पाकिस्तान जैसा

  चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिला संगरूर में वहीं के सांसद और खालिस्तान समर्थक सिमरनजीत सिंह मान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एमपी सिमनरजीत सिंह मान पुलिस हिरासत...
Translate »
error: Content is protected !!