केजरीवाल ऊपर से नीचे तक और उनकी पार्टी भ्रष्टाचार में फंसी : विदेशी फंडिग के गंभीर आरोप लगे हैं, आतंकवाद और खालिस्तान का समर्थन करने वालो ने चंदा देने की बात उन लोगों ने भी की स्वीकार- अनुराग ठाकुर

by

एएम नाथ। हमीरपुर : देश की जनता एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए उत्सुक है। लोग देश में स्थिरता और निरंतरता चाहते हैं और चाहते हैं कि मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में इस ईमानदार और मजबूत सरकार के काम को आगे बढ़ाएं। यह शब्द पत्रकारों से बातचीत दौरान हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहे । उन्हीनों कहा कि दुनियाभर में भारत का कद बढ़ रहा है। जिससे कुछ बाहरी लोग और देश के अंदर के लोग बौखला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने देश में बैठकर उन लोगों का समर्थन करते हैं जो कुछ घुसपैठ कर उन नेताओं और लोगों पर हमला करना चाहते हैं जो देश के लिए महत्वपूर्ण हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ एजेंसियों ने उन्हें गिरफ्तार किया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं।

अनुराग ने कहा कि आंतकविरोधी यह जंग आगे भी जारी रहेगी। ऐसी आंतकवादी सोच के समर्थकों के खिलाफ भी और भारत विरोधियों के खिलाफ भी। उन्होंने कहा कि एनडीए ने पांच चरणों में शानदार प्रदर्शन किया है। छठे चरण में छक्का लगाएगी। फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए जनता आतुर है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बढ़ा है। भारत की अर्थव्यवस्था ऊंचाइयों पर पहुंची है। देश की दुनिया में साख बढ़ी है। नागिरकों की सुरक्षा सम्मान बढ़ा है। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि वे कहते हैं भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में है। न खाऊंगा न खाने दूंगा। देश के खजाने को सुरक्षित रखूंगा।

‘आप’ पर साधा निशाना : अनुराग ठाकुर ने कहा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं वे अपना काम करती हैं। केजरीवाल ऊपर से नीचे तक और उनकी पार्टी भ्रष्टाचार में फंसी है। उन पर विदेशी फंडिग के गंभीर आरोप लगे हैं। चंदा देने की बात उन लोगों ने भी स्वीकारी है जो आतंकवाद और खालिस्तान का समर्थन करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसपी गांधी ने सुधीर शर्मा पर दायर किया मानहानि का केस : सुधीर शर्मा ने एसपी शिमला की ओर से लगाए सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद

विमल नेगी मामले में 21 मई को हाईकोर्ट की कार्यवाही के वीडियो क्लिप को कथित रूप से वायरल करने पर एसपी संजीव गांधी ने विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ मानहानि का मुकद्दमा दायर किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री नैना देवी जी मंदिर में नववर्ष मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत किया विचार-विमर्श

एएम नाथ। बिलासपुर, 24 दिसम्बर: श्री नैना देवी जी मंदिर में नववर्ष मेले के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज वर्चुअल माध्यम से उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की...
article-image
पंजाब

संदीप जाखड़ व उनके समर्थकों ने यहां बेकार पड़ी बुर्जी पर किसानों का दर्द उजागर करती पेंटिंग भी बनाई

अबोहर I  आज सफाई अभियान के साथ-साथ पेंटिंग का काम भी किया जा रहा। आज अभियान के दौरान संदीप जाखड़ व उनके समर्थकों ने यहां बेकार पड़ी बुर्जी पर किसानों का दर्द उजागर करती...
Translate »
error: Content is protected !!