पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर : शिरोमणि अकाली दल संयुक्त का शिरोमणि अकाली दल में विलय

by

चंडीगढ़ :   लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, इसी बीच सियासी मेल-झोल भी शुरू हो गया हैl  आम चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है इसी बीच पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है।   शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त एक विलय हो गया है l शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा के आवाज पर यह विलय हुआ हैl ढींडसा ने अपनी पार्टी को अकाली दल में मर्ज कर दिया है. बता दें कि अकाली दल संयुक्त में बीजेपी की भी हिस्सेदारी हैl

बता दें कि सुखदेव सिंह ढींडसा पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं l  सुखबीर बादल से विवाद के कारण ढींडसा ने अकाली दल से अलग होकर अपनी अलग पार्टी बना ली थी और बीजेपी के साथ एलायंस कर लिया थाl  अब शिरोमणि अकाली दल और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के साथ आने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब में सियासी समीकरण भी बदल सकते हैं l माना जा रहा है कि अकाली दल और भाजपा के दरमियान फिर से गठबंधन हो सकता है और सुखदेव सिंह ढींडसा इस गठबंधन के सूत्रधार बन सकते हैं v

2017 में नहीं छोड़ा था पद  :   2019 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद, सुखदेव सिंह ढींडसा और अन्य अकाली नेताओं ने शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) का गठन किया था l इससे पहले, ढींडसा और अन्य नेताओं ने 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद सुखबीर बादल से पद छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. प्रकाश सिंह बादल ने भी ढींडसा को मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई l

विधानसभा चुनाव में मिली थीं 3 सीटें :   रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, जगमीत बराड़, रणजीत सिंह तलवंडी और जस्टिस निर्मल सिंह जैसी कई महत्वपूर्ण हस्तियां यूनाइटेड अकाली दल में शामिल हुई थीl 2022 के विधानसभा चुनाव में वोट बंटने के कारण अकाली दल को सिर्फ 3 सीटें मिलीं और अन्य पार्टियों को फायदा हुआ थाl   वहीं, जानकारों का मानना है कि अगर दोनों पार्टियां एक हो गई तो इससे पंजाब की राजनीति बदल सकती हैl  उनका यह भी मानना है कि एकता के बाद अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन हो सकता है और सुखदेव सिंह ढींढसा इस गठबंधन को बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैंl

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल के अंतर्गत विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का सफल समापन

एएम नाथ। धर्मशाला, 29 दिसंबर : कांगड़ा वैली कार्निवल के अंतर्गत कांगड़ा जिला प्रशासन द्वारा फुटबॉल एसोसिएशन धर्मशाला के सहयोग से आयोजित विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षित भवन निर्माण के लिए तकनीकी सहायकों को दिए टिप्स

धर्मशाला, 20 फरवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से धर्मशाला में दिवसीय सुरक्षित भवन निर्माण का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ब्लाॅक नगरोटा बगवां, धर्मशाला, कांगड़ा एंव रैत से...
हिमाचल प्रदेश

रसहेड़ में शहीद के परिजनों ने आंगनबाड़ी के भवन का करवाया निर्माण

धर्मशाला, 28 दिसंबर। बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अंर्तगत ग्राम पंचायत रसहेड में शहीद रजनीश के परिजनों ने अपने खर्चे से आंगनबाडी केन्द्र का भवन निर्मित कर मिसाल कायम की है। बाल विकास विभाग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साल में की 17 शादियां और 17 कत्ल, मन भरते ही कर देती थी पति का मर्डर – भारत की ब्लैक विडो

दुनिया में कई ऐसे सनकी लोग हुए हैं, जिन्होंने अपनी सनक में कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ऐसे लोगों को सीरियल किलर कहा जाता है। भारत में भी कई ऐसे खतरनाक...
Translate »
error: Content is protected !!