सिर पर पंजाब सरकार के कर्ज का बोरा रख MLA डॉ. राज कुमार चब्बेवाल पहुंचे विधानसभा

by

चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा में बजट सत्र चल रहा ह।. बजट सत्र में पहले दिन से ही खूब हंगामा मचा हुआ है। कल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा के बीच तीखी बहस हुई। आज तीसरे दिन भी विधानसभा में कई मजेदार किस्से देखने को मिले।

कांग्रेस विधायक राज कुमार चब्बेवाल सिर पर एक बड़ा-सा बोरा रखकर विधानसभा पहुंचे। जब उनसे बोरे के बारे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह पंजाब पर बढ़ते कर्जे का बोझ है।   विधायक राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि उनके सिर पर रखा बोरा पंजाब सरकार के कर्ज के बोझ को दर्शाता है। उन्होंने भगंवत मान सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये बड़े ही अफसोस की बात है कि जब ये सरकार (आप सरकार) आई थी तो इन्होंने कर्जा लाने की बात कही थी। पिछले दो सालों से ये रोजाना 100 करोड़ रुपये का कर्जा ले रहे हैं। इस तरह पंजाब पर कम से कम 70 हजार करोड़ रुपये का कर्जा हो गया है।

राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि भारत को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था वाला देश बनाना है, इसी तरह पंजाब सरकार राज्य पर 5 लाख करोड़ के कर्ज में दबाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सिर्फ और सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है, राज्य के विकास से उसका कोई सरोकार नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यादगार रहा पंजाब जल संसाधन कर्मचारी यूनियन सब डिवीजन गढ़शंकर के कर्मचारी सतनाम दास का विदाई समारोह

गढ़शंकर । पंजाब वाटर रिसोर्सेज एम्पलाइज यूनियन सब डिवीजन के मेहनती, हमेशा अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहे सतनाम दास करीब 39 साल की सेवा के बाद 28 फरवरी को जल संसाधन विभाग की...
article-image
पंजाब

SGPC का बड़ा एक्शन: ज्ञानी रघबीर सिंह को हेड ग्रंथी के पद से हटाया

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रेसिडेंट एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि ज्ञानी रघबीर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोलियां मार कर वीस वर्षीय युवक की शाहपुर घाटे में हत्या

गढ़शंकर (सतलुज ब्यास टाइम्स): गढ़शंकर नंगल रोड़ पर पहाड़ी के बीच कल तीन 25 वर्षीय युवक को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी।         जानकारी मुताबिक अड्डा...
Translate »
error: Content is protected !!