गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

by

चंडीगढ़, 3 दिसंबर :  पंजाब के गुरदासपुर के एक पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 25 नवंबर को गुरदासपुर के शहर पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमला हुआ था।

उन्होंने बतया कि आरोपी की पहचान बठिंडा के रामूवाल के रहने वाले मोहन सिंह के रूप में हुई है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”इस गिरफ्तारी के साथ, मामले में पकड़े गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है।”

यादव ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि मोहन सिंह पाकिस्तान के बदमाश शहजाद भट्टी के संपर्क में था और उसने पंजाब में आतंक फैलाने के लिए हमले को अंजाम देने के उद्देश्य से उसके कहने के मुताबिक काम किया।

उन्होंने आगे कहा, ”जांच अब भी जारी है, और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।”

पुलिस ने एक दिसंबर को गुरदासपुर जिले के पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने उनके पास से एक हैंड ग्रेनेड और दो पिस्तौल बरामद की थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पांच दिवसीय भगवान श्री राम कथामृत का आयोजन 02 नवंबर से 06 नवंबर तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सैक्टर 2, तलवाड़ा में किया जा रहा आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं समूह नगर निवासियों द्वारा पांच दिवसीय भगवान श्री राम कथामृत का आयोजन 02 नवंबर से 06 नवंबर तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सैक्टर 2, तलवाड़ा में...
article-image
पंजाब

डोर स्टैप पर सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने में पूरे प्रदेश में होशियारपुर अव्वल : 88 प्रतिशत सर्विस डिलिवरी रेट के हिसाब से जिले ने बनाया रिकार्ड

टोल फ्री नंबर 1076 पर काल करने पर होशियारपुर वासियों को घर बैठे मिल रही हैं 43 प्रकार की सरकारी सेवाएं – सेवाएं देने के लिए जिले में पांच तहसीलों में 11 सेवा सहायक...
article-image
पंजाब

नौदीप कौर को हरियाणा पुलिस द्वरा गिरफ्तार कर शारीरिक शोषण करने के खिलाफ मुख्यमंत्री खट्टर का पुतला फूंका

गढ़शंकर, 11 फरवरी : गढ़शंकर की विभिन्न जत्थेबंदियों द्वारा मजदूर नेता नौदीप कौर को हरियाणा पुलिस द्वरा गिरफ्तार कर शारीरिक शोषण करने के खिलाफ आज स्थानीय नंगल चौक में हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर का...
Translate »
error: Content is protected !!