कांग्रेस ने किया जनभावनाओं से खिलवाड़ : जयराम ठाकुर….कहा, दोहंदी वार्ड के लोगों के साथ किया ‘खेला’

by

एएम नाथ। ​मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम चुनावों और विशेष रूप से बेहना और दोहंदी वार्ड के घटनाक्रम को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दोहंदी वार्ड के मतदाताओं की भावनाओं का अपमान किया है और अब यहाँ की जनता इस विश्वासघात का जवाब आगामी चुनावों में ‘खेला’ करके देगी।
​मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड की तरह ही दोहंदी वार्ड की जनता भी कुछ स्थानीय मुद्दों और ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल किए जाने के विरोध में चुनावों के बहिष्कार का मन बना चुकी है। जनता की इसी मांग का सम्मान करते हुए क्षेत्र के लोगों ने सभी प्रत्याशियों से अपने नामांकन वापस लेने का आग्रह किया था।
​जयराम ठाकुर के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों ने जनता की भावनाओं और उनके सामूहिक निर्णय के प्रति अपनी सहमति व्यक्त की थी। इसी निर्णय के तहत सभी प्रत्याशी तय समय पर एसडीएम बल्ह के कार्यालय में अपना नाम वापस लेने के लिए उपस्थित हो गए थे।
​नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जहाँ भाजपा और अन्य उम्मीदवार जनहित में अपना नाम वापस लेने पहुंच गए थे, वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी कार्यालय नहीं पहुंचीं। जयराम ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस प्रत्याशी का न आना यह दर्शाता है कि वे और उनकी पार्टी जनता की भावनाओं के विपरीत कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस ने दोहंदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेल खेला है, उससे पार्टी के दोहरे चरित्र का एक बार फिर पर्दाफाश हो गया है।”
​उन्होंने कहा कि जब पूरा वार्ड एक सुर में विरोध प्रदर्शन कर रहा है और चुनाव बहिष्कार की बात कर रहा है, तो ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी का वहां न पहुंचना यह स्पष्ट करता है कि उन्हें जनभावनाओं की कोई परवाह नहीं है।
​पूर्व मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि उनकी तत्कालीन भाजपा सरकार ने मंडी शहर की जनभावनाओं के अनुरूप और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़कर नगर निगम का गठन किया था। उस समय हमारी सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों को कोई असुविधा होती है, तो उन्हें बाहर करने की प्रक्रिया पर विचार किया जाएगा।
​जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सत्ता परिवर्तन के बाद वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस महत्वपूर्ण विषय पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा, “सरकार ने लोगों की समस्याओं को सुलझाने के बजाय जबरन चुनाव थोप दिए हैं। जनता अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।”
​जयराम ठाकुर ने दोहंदी वार्ड के मतदाताओं से सीधा आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस प्रत्याशी वोट मांगने आएं, तो उनसे यह सवाल जरूर पूछा जाना चाहिए कि वे जनता की सामूहिक भावनाओं के साथ क्यों खड़ी नहीं हुईं? आखिर क्यों उन्होंने जन-आग्रह को दरकिनार कर नामांकन वापस नहीं लिया?
​उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने पहले ही इन चुनावों में अपनी हार स्वीकार कर ली है। अब वह केवल अपने चहेतों को आगे बढ़ाने के लिए नई-नई पैंतरेबाजी और राजनीति कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने विश्वास जताया कि चुनावों के माध्यम से जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी और इस विश्वासघात का बदला वोट की चोट से लेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के दौरान आमजन और राजनीतिक दल करें सहयोग: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 24 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। इस प्रक्रिया के दौरान फोटोयुक्त मतदाता...
हिमाचल प्रदेश

नेशनल यूनिटी अवार्ड के लिए नामांकन 31 जुलाई तक – राघव शर्मा

ऊना- नेशनल यूनिटी अवार्ड 2022 के लिए नामांकन गृह मंत्रालय के पोर्टल ूूूण्ंूंतकेण्हवअण्पद पर 31 जुलाई तक किए जा सकते हैं। नेशनल यूनिटी अवार्ड का नामांकन भरने का सम्पूर्ण विवरण गृह मंत्रालय के पोर्टल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Hamirpur News : प्रगतिशील किसान के घर एवं खेतों में पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़ : निर्माणाधीन राज्य उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का भी किया निरीक्षण

एएम नाथ।   हमीरपुर 27 मई। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को यहां शहर के साथ लगते दोसड़का क्षेत्र के एक प्रगतिशील किसान परमिंद्र सिंह डडवाल के घर एवं खेतों में जाकर उनके द्वारा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत टीजीटी भर्ती के लिए 23 जून को होगी काउंसलिंग

एएम नाथ। शिमला :  शिक्षा विभाग एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत टीजीटी मैडीकल, नॉन-मैडीकल और आर्ट्स की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए 23 जून को साढ़े 10 बजे शिक्षा निदेशालय में काउंसलिंग...
Translate »
error: Content is protected !!