20वें ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेले का भव्य समापन : पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी रहे समापन समारोह में मुख्य अतिथि

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 23 जनवरी. संतोषगढ़ में मीरा बाई को समर्पित 20वें विशाल एवं ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेले का समापन समारोह गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकता के वातावरण में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।May be an image of one or more people, temple and text
उन्होंने श्री गुरु रविदास मंदिर में माथा टेका तथा मंदिर के गौरवशाली इतिहास से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
श्री गढ़ी ने जोड़ मेले में उमड़े विशाल जनसमूह एवं मेला प्रबंधक समिति को इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए जसबीर सिंह गढ़ी ने संत श्री गुरु रविदास के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन में समाज से भेदभाव मिटाने और लोगों को एकजुट करने का निरंतर प्रयास किया। उनके विचार सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और समानता का संदेश देते हैं। संत रविदास की शिक्षाएं हमें मिल-जुलकर रहने तथा आदर्श, न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को शिक्षित, संगठित और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और उत्थान के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है और युवा पीढ़ी को डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं समाज सुधार के कार्यों से प्रेरणा लेकर शिक्षा को जीवन का लक्ष्य बनाना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने श्री गुरु रविदास मंदिर संतोषगढ़ के निर्माण एवं समाज के उत्थान के लिए संघर्ष करने वाले समर्पित व्यक्तियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
इस दौरान जोड़ मेले के संस्थापक स्वर्गीय सिंगारा राम सिंहुंगड़ा के सुपुत्र कुंवर जगवीर सिंह सिंहुंगड़ा ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री गुरु रवीदास जी के तपोस्थल के मुख्य सेवादार संत बाबा केवल सिंह खुरालगढ़ , जोड़ मेला कमेटी के प्रधान बलवंत सिंह, गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ के प्रधान कुलविंद्र बैंस,  संत बाबा सुरेंद्र सिंह सुरालगढ़, संत बाबा सुच्चा सिंह भौरिया साहिब, संत बाबा जगदीश सिंह, गुरलाल, सैला गोल्डी, सुरजीत, रिंकू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम को निर्देश – उपमंडल स्तर पर नियमित तौर पर करें समीक्षा : लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी हेमराज बैरवा

धर्मशाला, 4 मार्च। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिले में राजस्व से संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों के सम्मान में फेयरवेल एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

एएम नाथ।  कुल्लू, 18 जनवरी : जिला प्रशासन बुधवार को बहुउद्देश्यीय भवन में उपायुक्त कुल्लू रहीं तोरुल एस. रवीश के सम्मान में फेयरवेल तथा नवपदस्थ उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा के स्वागत (वेलकम) कार्यक्रम का...
article-image
पंजाब

भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं की ग्रिफ्तारी के विरोध में डीएमएफ व ग्रामीण मजदूर यूनियन ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर l भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के नेतृत्व में बेगमपुरा बसाने के लिए संगरूर शहर के निकट जींद रियासत की 927 एकड़ भूमि पर पहुंच रहे भूमिहीन मजदूरों के लोकतांत्रिक प्रदर्शन को पुलिस द्वारा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

10-10 साल की सजा और पांच-पांच लाख जुर्माना लगाया :मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगी भीम सिंह पर 1991 में अवधेश राय हत्याकांड मामले में

गाजीपुर : माफिया मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगी भीम सिंह गैंगस्टर मामले में दोषी पाए गए। एमपी-एमएलए कोर्ट (गाजीपुर ) ने दोनों को 10-10 साल की सजा और पांच-पांच लाख रुपए जुर्माना लगाया है।...
Translate »
error: Content is protected !!