कांग्रेस ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की और अब अपने वादे पूरे करने में नाकाम : पूर्व मुख्ममंत्री जयराम ठाकुर

by

सिराज : प्रदेश के पूर्व मुख्ममंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सिराज पहुंचे। उन्होंने यहां अपने संबोधन में हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने आरोप लगाता हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले झूठ बोलकर सत्ता हासिल की और अब अपने वादे पूरे करने में नाकाम है।
हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सरकार सिर्फ अपनी चहेतों का घर भरने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है, लेकिन मुख्यमंत्री के पास बताने के लिए एक भी उपलब्धि नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिराज में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अब आपदा का रोना रो रही है। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकार की भरपूर मदद की , लेकिंन बावजूद इसके राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को धन्यवाद तक नहीं दिया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर शायद आलाकमान का दबाव है। इसी वजह से वह केंद्र सरकार का आभार व्यक्त नहीं कर पा रहे है। जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष का दायित्व आम जनता की आवाज सरकार तक पहुंचना है और यह काम भारतीय जनता पार्टी बखूबी कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान भी भाजपा ने सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई और सरकार का साथ दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

देनोवाल खुर्द में युवक की रहस्यमयी स्थिति में मौत : नशे की ओवरडोज से मौत होने का संदेह

गढ़शंकर, 8 अक्तूबर : गढ़शंकर के निकटवर्ती  गांव देनोवाल खुर्द में आज एक युवक की रहस्य में स्थिति में शव मिला । लोगों ने गांव में स्थित गुगा जाहर पीर की जगह पर एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर नगर परिषद के अध्यक्ष मुस्कान और उपाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

एएम नाथ। शिमला :  रामपुर नगर परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मुस्कान और उपाध्यक्ष विश्वेश्वर लाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट : हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा

एएम नाथ : शिमला/ नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से भेंट की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

27 की उम्र में 9800 करोड़ का मालिक, 3 महीने में अपने दम पर कमाया पैसा

भारत में अरबपति उद्योगपतियों की कमी नहीं है, साथ ही इनकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।खास बात है कि देश में यंग एन्टरप्रिन्योर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में 27...
Translate »
error: Content is protected !!