केजरीवाल ने कहा : मुझे पता चला है कि पंजाब पुलिस ने कल किसी कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया

by

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा कि मुझे पता चला है कि पंजाब पुलिस ने कल किसी कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। मेरे पास इसकी डिटेल नहीं है। यह पंजाब पुलिस बताएगी. लेकिन नशे के खिलाफ हमने जंग छेड़ी हुई है। मैं किसी व्यक्तिगत मामले या व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। लेकिन नशा खत्म करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसके खिलाफ लड़ाई में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो बड़ा हो या छोटा।
केजरीवाल ने I.N.D.I.A गठबंधन और नीतीश कुमार की पीएम फेस को लेकर दावेदारी की चर्चाओं पर भी बयान दिया। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी, I.N.D.I.A गठबंधन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम अलायंस से अलग नहीं होंगे. विपक्षी गठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार ना होने पर उन्होंने कहा कि थोड़ा टाइम दीजिए. हो जाना चाहिए. मुझे लगता है- हो जाएगा।
नीतीश कुमार को PM चेहरा बनाने पर छिड़ी बहस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- हमारा एक ही स्टैंड है कि हमें ऐसी व्यवस्था तैयार करनी है कि इस देश के 140 करोड़ लोग एक-एक आदमी ये फील करें कि वो प्रधानमंत्री हैं। हमें लोगों को सशक्त बनाना है. हमें किसी एक व्यक्ति को सशक्त नहीं बनाना है।
केजरीवाल ने दिल्ली में पिछले आठ साल में प्रदूषण में कमी आने की गुड न्यूज दी। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से यहां के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। अलग-अलग सरकारी एजेंसी, केंद्र सरकार के साथ मिलकर बहुत सारे कदम उठाए गए हैं। जिसकी वजह से दिल्ली के अंदर पिछले आठ साल में प्रदूषण में काफी कमी आई है। मैं यह नहीं कहूंगा कि आज आइडियल सिचुएशन है। लेकिन यह रिपोर्ट बताती है कि हम जिस रास्ते पर चल रहे हैं। वो ठीक है. 2014 के मुकाबले 2023 में 30 प्रतिशत प्रदूषण में कमी आई है। अन्य शहरों और राज्यों में समय के साथ प्रदूषण बढ़ा है। लेकिन दिल्ली के लिए यह राहत भरी खबर है।
प्रदूषण को लेकर केजरीवाल ने आगे कहा, 13 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, वहां टीम भेजी जाएगी. पराली जलने से रोकने के लिए दिल्ली के खेतों में बायो डीकम्पोजर का छिड़काव होगा। निर्माण साइट के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।जाम वाली 90 सड़कों की पहचान की गई है। डीजल और पेट्रोल गाड़ियों की निगरानी के लिए 385 टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा, ग्रीन दिल्ली एप पर प्रदूषण के संबंध में शिकायत की जा सकती है. प्रदूषण की स्थिति जानने के लिए रियल टाइम सोर्स के लिए सुपर साइट बनाई गई है। दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध है।। यहां E वेस्ट पार्क बनाया जा रहा है। आसपास के राज्यों के साथ मिलकर प्रदूषण कम करेंगे। उन्होंने कहा, दिल्ली में 69% प्रदूषण बाहर के सोर्स की वजह से है।
पराली जलाने पर केजरीवाल का कहना था, पंजाब में हमने पिछले साल मार्च में अपनी सरकार बनाई थी। पिछले साल के आंकड़ों से पता चलता है कि 6-7 महीनों में उठाए गए कदमों से पराली जलाने में 30% की कमी आई। इस साल भगवंत मान ने कई कदम उठाए हैं, जिनमें से एक है- फसलों का विविधीकरण – धान के बजाय अन्य फसलें उगाएं। इससे पानी की बचत होगी और पराली जलाने में कमी आएगी. इसके अच्छे परिणाम मिले हैं. दूसरा, धान की किस्में – कम अवधि वाली किस्में. इसमें पराली कम होती है और इसे जलाने की जरूरत नहीं होती है। पराली का Ex-situ मैनेजमेंट – इसके लिए कुछ कंपनियों ने जिलों को गोद लिया है और वे अपनी पराली को खाद या बिजली में बदलने के लिए ले जाएंगी। मुझे लगता है कि इस साल सुधार होना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सक्षम बस्सी ने दसवीं में 95.16 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में चौथा स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर : सीबीएसई दुारा दसवीं के घोषित नतीजों में दोआबा पब्लिक स्कूल, पारोवाल के विधार्थी सक्षम बस्सी स्कूल में चौथे स्थान पर रहे। सक्षम वस्सी ने दसवीं में 95.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दोआबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विशेष मुलाकात

देश की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के अहम् फैसलों और ऑपरेशन सिन्दूर की खन्ना ने की सराहना नई दिल्ली :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से...
article-image
पंजाब

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 8% बढ़ोतरी पर बनी सहमति

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी करने पर सहमति जताई है। इसके बाद कर्मचारियों का कुल DA बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। यह फैसला शुक्रवार को...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में लगाए रोजगार मेले में नौजवान पीढ़ी ने दिखाई गहरी दिलचस्पी

गढ़शंकर –  पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरे प्रदेश में रोजगार मिले लगाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के तहत बी.डी.पी.ओ दफ्तर गढ़शंकर में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!